HaryanaUncategorized
Trending

नहरों में पानी नहीं खेत सूखे किसानों ने 15 अगस्त को काले झंडों के साथ मनाया विरोध दिवस II

नहरों में पानी नहीं खेत सूखे किसानों ने 15 अगस्त को काले झंडों के साथ मनाया विरोध दिवस II

ऐलनाबाद-(कुलदीप मुंदलिया):- खंड के गांव बैहरवाला खुर्द की टेल पर चल रहे धरने पर किसानों ने शुक्रवार को सभी टेलों के किसानों ने महापंचायत हुई जिसमें किसानों ने 15 अगस्त के राष्ट्रीय पर्व को काले झंडे बांधकर बनाया। किसानों ने कहा कि अगर उनकी टेल पर सिंचाई पानी होता तो किसान भी कुशहाल होता और देश के राष्ट्रीय पर्व को राष्ट्रीय ध्वज के साथ खुशी-खुशी बनाता लेकिन बड़े दुर्भाग्य की बात है कि प्रदेश व देश की सरकारी सो रही है और नहरी विभाग उससे भी ज्यादा कुंभकरण के नींद सोया हुआ है। किसानों ने कहा कि आज ओटू हैड में कई हजार की कयुसक पानी पहुंच रहा है जिसमें से लगभग 1500 कयुसुक पानी आगे राजस्थान डाउन फलों में छोड़ा जा रहा है जो कि लगभग राजस्थान के अनुपगढ तक पहुंच गया है लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि ऑटू हेड से निकलने वाले ऐलनाबाद क्षेत्र की फलड़ी चैनलों की टेल जो की अधिकतम 60 से 70 किलोमीटर लास्ट लगती है वहां तक प्रशासन सिंचाई पानी पहुंचाने में नाकाम साबित हो रहा है। जिससे किसानों की नरमा,गवार,मूंग,बाजारा कि फैसले बर्बाद हो रही है वही यहां तक की पशुओं के हरे चारे के लाले पड़े हुए है। और वही तलवाड़ा खुर्द, बैहरवाला खुर्द, ढाणी शैरा वाली की कर्मशाना टेल पर किसानों का अनिश्चितकालीन धरना लगातार जारी है लेकिन अभी तक पानी न पहुंचने से किसानों ने आज सभी टेलो के किसानों की महापंचायत बैहरवाला खुर्द की टेल पर की ओर राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त को कॉले झंडे बांधकर बनाई ओर किसानों ने नहरी विभाग व सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के डबवाली दौरे से पूर्व तक सभी फलडी चैनल व माईनर में लगे रायसुट को नहीं उखाड़ा गया और पानी चोरी पर कार्रवाई न हुई तो टेल के सभी किसान इकट्ठे होकर डबवाली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को काले झंडे दिखाकर अपना विरोध प्रदर्शन करेंगे जिसकी जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन सरकार की होगी।किसानों ने इस महापंचायत के दौरान नहरी विभाग व सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस मौके पर गांव तलवाड़ा खुर्द,बैहरवाला खुर्द,नीमला किशनपुरा,शेरावाली,कर्मशाना के सैकड़ो की संख्या में किसान किसान व सरपंच भीमसेन सांई, सुखदेव सिंह,विपिन,लक्ष्मण,रामचंद्र,बनवारी,मोहनलाल,बैहरवाला के किसान जगदीश,साहब राम,प्रताप,हंसराज,लालचंद,जयपाल कर्मशाना के किसान भिक्रमचंद्र सैनी, राजेंद्र मुंदलिया,राजेंद्र कसवा,बेगराज सिहाग,दारा सिंह सहू,अशोक कसवा मौजूद रहे। महापंचायत में काले झंडा बांधकर किसान नारेबाजी कर प्रदर्शन करते हुए II #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button