MP
Trending

एससी एसटी एक्ट व मारपीट के दो मामलों में फरार आरोपी गिरफ्तार चांचौड़ा पुलिस को मिली कामयाबी II

एससी एसटी एक्ट व मारपीट के दो मामलों में फरार आरोपी गिरफ्तार चांचौड़ा पुलिस को मिली कामयाबी II

गुना-(करमजीत कौर):- चांचौड़ा थाना पुलिस ने अड़ीबाजी कर पैसे मांगे जाने व मारपीट के प्रकरण में फरार आरोपी गिरफ्तार कर जेल पहुंचाया एससीएसटी एक्‍ट के एक अन्‍य प्रकरण में भी चांचौड़ा थाना पुलिस को थी आरोपी की तलाश गुना पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के दिशा निर्देशन में गुना पुलिस द्वारा जिले में अपराध एवं अपराधियों पर एक अभियान के रूप में कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी तारतम्‍य में अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी चांचौड़ा श्री मनोज कुमार झा के पर्यवेक्षण में जिले के चांचौड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार साहू के नेतृत्‍व में बीनागंज चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अजयप्रताप सिंह और उनकी टीम द्वारा अड़ीबाजी तथा एससीएसटी एक्‍ट के अलग-अलग दो प्रकरणों में फरार आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । उल्लेखनीय है कि विगत दिनांक 03 अगस्‍त 2025 को फरियादी रामबाबू पुत्र हरिनारायण मीना निवासी ग्राम गादेर किशोरा थाना चांचौड़ा के द्वारा चांचौड़ा थाना क्षेत्र की बीनागंज चौकी पर रिपोर्ट करते हुए बताया था कि आज वह अपने गांव से मोटर सायकिल से बीनागंज जा रहा था, रास्‍ते में पैट्रोल खत्‍म होने पर सुदंरपुरा गांव में पैट्रोल लेने के दौरान सुंदरपुरा के ही सुमित मीना, हरिवहादुर मीना एवं सुनील मीना ने उससे दारू पीने के लिये 500 रूपये मांगे, उसने पैसे नहीं दिये और मोटर सायकिल चालू कर निकलने लगा तो उन तीनों ने उसका रास्‍ता रोककर बोले कि ये हमारा इलाका है, हमारी मर्जी के बिना यहां से कोई नहीं निकल सकता । पैसे दे और निकल जा और गालियां देते हुए उसके साथ लाठी व घूसों से मारपीट की गई । इस घटना की रिपोर्ट पर से आरोपीगणों के विरुद्ध चांचौड़ा थाने में अपराध क्रमांक 295/25 धारा 119(1), 126(2), 296, 351(2), 324(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु की गई और जिनकी तलाश के क्रम में आज दिनांक 17 अगस्‍त को ए‍क आरोपी सुमित उर्फ रोहित पुत्र निरंजन मीना उम्र 19 साल निवासी ग्राम सुंदरपुरा थाना चांचौड़ा जिला गुना को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया है एवं प्रकरण में फरार शेष आरोपियों की तलाश जारी है । उपरोक्‍त के अतिरिक्‍त चांचौड़ा थाने के ही अप.क्र. 151/25 धारा 115(2), 296, 351(2), 3(5) बीएनएस एवं एससीएसटी एक्‍ट में भी चांचौड़ा थाना पुलिस को आरोपी सुमित मीना की तलाश होने पर उक्‍त प्रकरण में भी आरोपी सुमित मीना की गिरफ्तारी की कार्यवाही की गई है । चांचौड़ा थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार साहू के नेतृत्‍व में बीनागंज चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अजयप्रताप सिंह, सउनि बृजेश देवरिया, आरक्षक विकाश राजावत, आरक्षक अशोक वारिया एवं सायबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव की महत्‍वपूर्ण भूमिका रही है ।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button