madhya pradesh
Trending

गंजबासौदा में सूने मकान में चोरी की कोशिश, दो चोर रंगे हाथ पकड़े II

गंजबासौदा में सूने मकान में चोरी की कोशिश, दो चोर रंगे हाथ पकड़े II

गंजबासौदा-(मनोज कुमार शर्मा):- गंजबासौदा चार खंबा वाली गली में बीती रात करीब 12:00 बजे एक सूने मकान को निशाना बनाकर चोरों ने बड़ी चोरी की कोशिश की जानकारी के अनुसार, चोर मकान का ताला तोड़कर उसमें रखे कीमती सामान और बड़ी गाड़ी को चुराने की फिराक में थे हालांकि, घर के पास रहने वाले स्थानीय नागरिकों को अजीब आवाजें सुनाई दीं, जिससे उनकी नींद खुल गई शक होने पर जब उन्होंने शोर मचाया और मौके की ओर दौड़े, तो अफरा-तफरी में कुछ चोर मौके से भाग निकले, लेकिन दो चोरों को लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया इसके बाद पकड़े गए चोरों को स्थानीय नागरिकों ने नजदीकी थाने में पुलिस के हवाले कर दिया लेकिन हैरानी की बात यह रही कि पुलिस की प्रतिक्रिया बेहद सुस्त रही, जिससे इलाके में गंभीर नाराजगी और संदेह का माहौल बन गया है स्थानीय निवासियों का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही से चोरों के हौसले बुलंद हैं कुछ लोगों ने तो यहां तक कहा है कि यह मामला पुलिस और चोरों की मिलीभगत का भी हो सकता है नागरिकों ने इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है और यदि पुलिस की भूमिका संदिग्ध पाई जाती है, तो उस पर भी कड़ी कार्रवाई करने की अपील की है II #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button