Haryana
Trending

गांव में गंदा पानी और भरे नाले, सरपंच नदारद – ग्रामीणों का फूटा गुस्सा II

गांव में गंदा पानी और भरे नाले, सरपंच नदारद – ग्रामीणों का फूटा गुस्सा II

रेवाड़ी-(भानु शर्मा):- कहते हैं तस्वीरें कभी झूठ नहीं बोलती और यह तस्वीरें हैं रेवाड़ी उपमंडल के गांव सहरणवास की जहां गांव का जोहड़, गलियां ऒर गंदे पानी की निकासी के लिए बने नाले लबालब गंदगी और दूषित पानी से भरे हुए हैं जिसके लिए ग्रामीणों ने गांव की सरपंच को ठहराया है, उनका आरोप है कि सरपंच पति और उनका पुत्र ही सभी कामों को देखते हैं जबकि नियमानुसार स्वयं सरपंच की जिम्मदारी होती है गांव के विकास कार्यों और देखरेख की लेकिन विडम्बना देखिए सरपंच साहिबा तो गांव की सभा तक मे आना उचित नहीं समझती। ग्रामीणों ने कहा कि इसकी लिखित शिकायत यह लोग न केवल उपायुक्त महोदय को बल्कि सी.एम.विंडो पर भी दे चुके हैं लेकिन गांव के बद से बद्तर हालात देखरेख भी कोई कार्यवाही नहीं हो रही आखिर दोषी कौन ?

ग्रामीणों ने सरपंच पर अनदेखी के आरोप लगाते हुए कहा कि:-

गांव के बीचोंबीच सरपंच पति का समारोह स्थल बिना किसी एन.ओ.सी.के चल रहा है जहां नित्यप्रति बजने वाले डी.जे.के शोर से ग्रामीण बेहद परेशान हैं। उन्होंने कहा कि यह सरपंच पति की दबंगई नहीं टी ऒर क्या है कि वह सिर्फ अपने विरोधी पक्ष के लोगों को ही नोटिस जारी कर उनके घरों के बाहर बने छोटे छोटे चबूतरों या सीढ़ियों को गलत तरीके से तुड़वाने पर आमादा है।

उन्होंने कहा कि:-

सरकारी निर्माण में घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग कर सरकार को लाखों का चूना लगाया जा रहा है हर जगह दो नम्बर की घटिया ईंटों का उपयोग किया गया है। उनका यह भी आरोप है कि हरिजन चौपाल की जमीन सरपंच परिवार के नाम फिर भी लगाया जा रहा है सरकार का पैसा। ग्रामीणों ने कहा कि गांव के किये गए विकास कार्यों की अधिकारी निष्पक्षता से जांच करें तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा ओर्बुनहिने एके बार फिर सरपंच के खिलाफ उचित कार्यवाही करने की मांग की।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button