ऑनलाइन ठग गैंग का पर्दाफाश बुज़ुर्ग महिला से 41 लाख की ठगी, 6 आरोपी गिरफ्तार II
ऑनलाइन ठग गैंग का पर्दाफाश बुज़ुर्ग महिला से 41 लाख की ठगी, 6 आरोपी गिरफ्तार II


64 वर्षीय महिला से 40 लाख की ठगी:-
बालाघाट-(पवन कुमार लोधी):- बालाघाट पुलिस ने किया बड़ा खुलासा – 6 आरोपी गिरफ्तार, 55 लाख की मशरूक़ा जब्त बालाघाट पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय ऑनलाइन ठग गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह ने 64 वर्षीय बुजुर्ग महिला को झांसा देकर 40 लाख रुपए की ठगी कर ली थी। पुलिस ने 10 दिन के भीतर 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 55 लाख रुपए की मशरूक़ा जब्त की है। घटना 23 अगस्त 2025 की है… जब बालाघाट की 64 वर्षीय महिला को ठगों ने फर्जी इंश्योरेंस कंपनी और रिटायरमेंट प्लान के नाम पर कॉल किया। आरोपियों ने महिला को झूठे ऑफ़र दिए और धीरे-धीरे उनसे 41 लाख रुपए ऐंठ लिए महज 10 दिनों के भीतर पुलिस की 5 विशेष टीमों ने दिल्ली, नोएडा, उत्तरप्रदेश और बिहार में दबिश दी और 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से लगभग 800 मोबाइल नंबर, 60 आईएमईआई नंबर, 32 बैंक खातों का खुलासा और भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज बरामद किए गए गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस ने 40 लाख रुपए नगद, लैपटॉप, कंप्यूटर, कार और अन्य सामग्री मिलाकर कुल 55 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की है। पुलिस का दावा है कि इस मामले का सीधा लिंक अंतरराज्यीय गिरोह से है, जो महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, बिहार और अन्य राज्यों में सक्रिय है। आरोपियों ने सितंबर 2024 से लगातार फरियादी महिला को कॉल कर झांसा दिया। पहले बंद बीमा पॉलिसी को 10 लाख रुपए का क्लेम दिलाने का लालच दिया गया, फिर हर माह 1 लाख रुपए पेंशन देने की बात कहकर पैसे ट्रांसफर कराए गए। धीरे-धीरे रकम 41 लाख तक पहुँच गई।। #newsrtodayhry @newstodayhry



