खिलचीपुर से आया अशोक नगर धनिया भरने के लिए वाहन ट्राफिक पुलिस स्टाफ से हुई नौंक झौंक II
खिलचीपुर से आया अशोक नगर धनिया भरने के लिए वाहन ट्राफिक पुलिस स्टाफ से हुई नौंक झौंक II


अशोक नगर-(राजपाल केवट):- आज एक वाहन खिलचीपुर से अशोक नगर मंडी में धनिया को लोड करने आया इसी बीच अशोक नगर में सेन चौराहा पर जब पुलिस ने चेकिंग करने के लिए रोका तो ड्राइवर ने कहा कि में गाड़ी को साइड से लगा दूं इसी बीच पुलिस कर्मी का कहना है कि वह अपने वाहन को लेकर भाग रहा था और इसी बीच मैने रोकने की कोशिश की तो गेट खोल दिया जिससे मुझे हाथ की एक उंगली में चोट लग गई और भागने लगा और ड्राइवर का कहना है कि मुझे गाडी को साइड से नहीं लगाने दिया ओर मुझ पर झूठा इल्जाम लगाकर मुझ पर कार्यवाही कराने दबाव बनाया गया है इसके बाद वहां पर काफी लोग इकट्ठे हो गए भीड़ में व्यक्तियों से बात की तो लोगों का कहना है कि पुलिस शहर में भेद भाव करके चालान बना रहे हैं और बाहर के लोगों एवं गांव के गरीब लोगों के चालान बनाए जा रहे हैं बाकी कई लोग बाइक पर बैठ कर तीन तीन लोग भी निकल रहे हैं इसके बाद जब चौराहा पर भीड़ बहुत जायद हो गई और ट्राफिक व्यवस्था भी ज्यादा खराब होने लगी इसी बीच ट्राफिक प्रभारी स्नेहा ठाकुर आईं और वाहन और वाहन चालक दोनों को यातायात थाना ले जाया गया II #newstodayhry @newstodayhry



