UP
Trending
धान की फसल पर पीली फंगस व तेले का प्रकोप: सेवा सिंह II
धान की फसल पर पीली फंगस व तेले का प्रकोप: सेवा सिंह II


धान की फसल को देखकर अन्नदाताओं के उड़ रहे होश:-
महमल-(जोगिंद्र सिंह):- पिछले दिनों आई तेज बारिश से क्षेत्र के किसानों को भारी नुकसान हुआ है। किसान अपनी फसल संभालने लगे तो पीली फंगस व तेला नामक बिमारी ने हमला बोल दिया है। भारतीय किसान यूनियन के जिला उपप्रधान सेवा सिंह महमल ने बताया कि धान का कटोरा कहे जाने वाले निसिंग क्षेत्र के किसान आज-कल ऐसे हालातों से गुजर रहे हैं।जगह-जगह पीली फंगस पड़ रही धान की फसल को देखकर अन्नदाताओं के होश उड़ गए हैं। इस फंगस रोग से वैज्ञानिक भी हाथ खड़े करते नजर आए, वहीं क्षेत्रीय किसान अपने ढंग से धान की फसल को बचाने के लिए तरह -तरह के प्रयास करते देखे जा रहे हैं II #newstodayhry @newstodayhry
