राजमाता की विरासत, नारी सशक्तिकरण की नई मिसाल II
राजमाता की विरासत, नारी सशक्तिकरण की नई मिसाल II


नारी शक्ति ही देश की धुरी है केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी:-
शिवपुरी-(मनमोहन सैन):- शिवपुरी जिले के पिछोर में आयोजित भव्य महिला सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी ने नारी सशक्तिकरण के प्रतीकात्मक कदम के रूप में मंच पर उपस्थित सभी पुरुष सदस्यों से नीचे उतरने का अनुरोध कर मंच को पूरी तरह महिलाओं के नाम समर्पित किया — यह दृश्य ‘नारी शक्ति के वास्तविक वर्चस्व’ का प्रेरक उदाहरण बना। मंत्री श्री सिंधिया ने अपनी दादी अम्मा राजमाता विजयाराजे सिंधिया की 106 वीं जयंती पर उन्हें स्मरण करते हुए कहा कि राजमाता ने नारी सशक्तिकरण का वह दीप जलाया था, जिसकी रोशनी आज हर घर में फैल रही है। उन्होंने कहा कि आज की नारी केवल परिवार नहीं, राष्ट्र की धुरी है।। #newstodayhry @newstodayhry



