Haryana
Trending
नाटक परवाज से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश II
नाटक परवाज से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश II


नाटक परवाज से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश:-
सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा के तत्वावधान में केएल थियेटर प्रोडक्शंस और जेसीडी रंगशाला के संयुक्त संयोजन में चल रहे नाटय महोत्सव अनुभाव रंग महोत्सव के तीसरे दिन सात्विक आट्र्स के कलाकारों द्वारा नाटक परवाज़ का मंचन राजेंद्रा इंस्टीट्यूट्स के सभागार में किया गया। जिसमें राजेंद्रा इंस्टीट्यूट्स के मुख्य सचिव पुलकित गुप्ता ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की और कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेंद्रा इंस्टीट्यूट्स ऑफ फार्मेसी कॉलेज के प्राचार्य संजीव कालड़ा ने की। नाटक के माध्यम से सात्विक आट्र्स के कलाकारों ने बड़े संजीदा तरीके से महिला की शिक्षा और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया।। #newstodayhry @newstodayhry



