हरियाणा के पानीपत में घर से भागे प्रेमी प्रेमिका की परिजनों ने बीच सड़क पर की जमकर धुनाई।।
हरियाणा के पानीपत में घर से भागे प्रेमी प्रेमिका की परिजनों ने बीच सड़क पर की जमकर धुनाई।।

पानीपत – (अरुण मित्तल) :- हरियाणा के पानीपत में घर से भागे प्रेमी प्रेमिका की परिजनों ने बीच सड़क पर की जमकर धुनाई।बीच सड़क हाईवोल्टेज ड्रामा लड़की चिल्लाती रही मर जाऊंगी छोड़कर नही जाऊंगी।करनाल के घरौंडा क्षेत्र से भागे लड़का लड़की की परिजनों ने पानीपत में पकड़कर कर जमकर धुनाई कर दी। प्रेमी को पिटता देख लड़की रोती दिखाई दी और परिजनों से छोड़ देने की गुहार लगाती रही।लड़की के परिजनों ने बताया कि उनकी लड़की नाबालिग है 6 महीने पहले लड़का उनकी लड़की को भगा कर ले गया था।जिसकी शिकायत स्थानीय पुलिस में भी दर्ज है।जिसके बाद से परिजन लड़की की तलाश कर रहे थे। किसी तरह लड़की की माँ ने दोनो को बहला फुसला कर पानीपत बुला लिया। जहा लड़की के परिजन पहले से मौजूद थे। मौके पर गुस्साए लड़की के परिजनों ने लड़के ओर लड़की की जमकर पिटाई कर डाली। सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुची,लड़की के परिजनों ने लड़के को पुलिस के हवाले कर शिकायत दर्ज कराई है।। #newstodayhry @newstodayhry