धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं ।।
धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं ।।

कुरुक्षेत्र – (अरुण मित्तल) :- कुरुक्षेत्र में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। शहर के पॉश और व्यस्त माने जाने वाले ज्योति नगर इलाके में देर रात चोरों ने आज सुबह करीब 4 बजे घर के बाहर खड़ी सफेद रंग की ब्रेज़ा कार चोरी कर ली। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।यह घटना आज सुबह करीब 4 बजे की है। ज्योति नगर में स्थित राधा किशन हॉस्पिटल के साथ लगते एक रिहायशी मकान के बाहर गुलाटी ट्रेडिंग कंपनी एवं उक्त मकान के मालिक मुकेश गुलाटी ने अपनी सफेद रंग की ब्रेज़ा कार रोजाना की तरह घर के बाहर खड़ी की हुई थी। सुबह करीब 4 बजे अज्ञात चोर बड़े ही शातिर तरीके से मौके पर पहुंचे और कुछ ही मिनटों में कार चोरी कर फरार हो गए।सुबह जब परिवार के लोग उठे तो घर के बाहर से कार गायब मिली। इसके बाद सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई तो पूरी वारदात कैमरे में कैद मिली। फुटेज में देखा जा सकता है कि चोर बेहद सुनियोजित तरीके से आए और बिना किसी डर के कार को लेकर फरार हो गए।
मुकेश गुलाटी ने बताया कि कार चोरी की घटना के करीब 2 घंटे बाद पट्टी कल्याण के पास उनकी कार का ओवरस्पीड का चलान हुआ है, जिसका मैसेज उनके फोन पर आया।उक्त घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। स्थानीय निवासियों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और रात के समय सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज और कार मालिक के बयान के आधार पर आगामी जांच शुरू कर दी है।। #newstodayhry @newstodayhry