नशा तस्करों पर कालांवाली पुलिस का बड़ा प्रहार ll
नशा तस्करों पर कालांवाली पुलिस का बड़ा प्रहार ll

डबवाली/सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-नशा मुक्त समाज के संकल्प को साकार करने की दिशा में डबवाली पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है । पुलिस अधीक्षक डबवाली जसलीन कौर आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत कड़ा एक्शन लेते हुए चौकी कालांवाली पुलिस ने मंडी कालांवाली से 496 ग्राम डोडा पोस्त व एक ट्राला सहित दो आरोपियों को काबू करने में सफलता हासिल की है ।
इस बारे में पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 22.07.2026 को प्रभारी चौकी कालांवाली उप नि. चन्दन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गश्त पड़ताल के दौरान रोड़ी रोड़ मंडी कालांवाली पर संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान एक ट्राला को रुकवाकर दो व्यक्तियों (चालक व परिचालक) को संदेह के आधार पर काबू किया । जो कोई नशीला पदार्थ के शक पर ट्राला के केबिन में मिले एक पॉलिथीन को चेक किया गया तो उसमें से 496 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद हुआ । बरामद डोडा चूरा पोस्त व ट्राला को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी ट्रक चालक हरभजन सिंह व परिचालक कृष्ण कुमार के खिलाफ थाना कालांवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई है ।
काबू किए गए आरोपियों को आज माननीय अदालत में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी । मामले की जांच जारी है, जो इस मामले में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता पाए जाने पर उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी । आमजन से अपील है कि अगर उनके पास नशा तस्करी, सेवन या नशे से जुड़ी अन्य गतिविधि की सूचना हो तो बेझिझक मानस पोर्टल, हेल्पलाइन 1933, डबवाली पुलिस के मो. न. 9138999748 व अपने नजदीकी थाना चौकी में सूचना दें । सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी । @newstodayhry #newstodayhry




