सिरसा के जंतर-मंतर से दिल्ली तक गूंजेगी आवाज :-दिग्विजय चौटाला ll
सिरसा के जंतर-मंतर से दिल्ली तक गूंजेगी आवाज :-दिग्विजय चौटाला ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-सिरसा के टाउन पार्क (ताऊ देवीलाल पार्क) में जननायक जनता पार्टी (JJP) के युवा नेता दिग्विजय सिंह चौटाला ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट (NEET) पेपर लीक को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों और युवाओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है। उन्होंने सिरसा के इस पार्क को “सिरसा का जंतर-मंतर” नाम दिया है।
दिल्ली का अनुभव: दिग्विजय चौटाला ने कहा कि वे खुद दिल्ली के जंतर-मंतर पर गए थे और वहां उन्होंने जो देखा, उसने उनकी सारी गलतफहमी दूर कर दी। वहां उन्हें “बदलता हुआ भारत” और देश के हक की असली लड़ाई दिखाई दी।
बेटियों पर लाठीचार्ज का विरोध: उन्होंने भावुक होते हुए कहा, “मेरे घर में भी 3 साल की बेटी है। दिल्ली में जंतर-मंतर पर हमारी बहनों और बेटियों पर जो लाठियां बरसाई गईं और उनके कपड़े फटे, उसे देखकर खून खौल उठा”। इन जुल्मों को अब सहन नहीं किया जाएगा।
भाजपा पर निशाना साधा कि सरकार के रामराज्य के दावों पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि जब जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही बहन को थप्पड़ लगा, तो भगवान राम भी रो रहे होंगे। बीजेपी असल में राम की सोच के विरोधी है और यह रामराज्य नहीं हो सकता।शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग: उन्होंने नीट पेपर लीक और अनियमितताओं के विरोध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तुरंत इस्तीफे की मांग की है।सिरसा से आवाज उठाने की अपील: दिग्विजय चौटाला ने सिरसा के व्यापारियों, आम नागरिकों, छात्रों और युवाओं से अपील की है कि वे इस धरने में थोड़ा-थोड़ा समय दें, ताकि “सिरसा के जंतर-मंतर” से उठी यह आवाज दिल्ली के जंतर-मंतर तक गूंज सके। @newstodayhry #newstodayhry



