Haryana
Trending

हिसार में पुलिस का बड़ा एक्शन! 32 बोर की अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार ll

हिसार में पुलिस का बड़ा एक्शन! 32 बोर की अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार ll

हिसार-(अमित कुमार):-पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, IPS के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने व तस्करी करने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत CIA हिसार की टीम ने कार्रवाई करते हुए आदमपुर क्षेत्र से एक आरोपी को 32 बोर अवैध पिस्टल सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
इस संबंध में CIA हिसार प्रभारी PSI कर्ण सिंह ने बताया कि उनकी टीम के ASI राममेहर सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त एवं पड़ताल अपराध के दौरान मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस टीम को आरोपी के संबंध में सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कैनाल रेस्ट हाउस, नहर पुल आदमपुर के पास कार्रवाई करते हुए आरोपी संदीप पुत्र जयपाल निवासी ढाणी गढ़ी, जिला चूरू, राजस्थान को काबू किया।पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 32 बोर का अवैध पिस्टल बरामद हुआ। बरामद अवैध हथियार को पुलिस ने कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना आदमपुर में धारा 25(1B)(a)-54-59 A.Act के तहत अभियोग दर्ज किया गया है।CIA प्रभारी ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान आरोपी से अवैध हथियार के स्रोत, सप्लाई करने वाले व्यक्ति तथा इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में गहनता से पूछताछ की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धान्त जैन, IPS ने कहा कि जिले में अवैध हथियारों की तस्करी एवं इनके जरिए अपराध करने वाले तत्वों के खिलाफ हिसार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त, सप्लाई और इस्तेमाल में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।@newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button