Haryana
Trending

नशे के खिलाफ हिसार पुलिस का ‘डबल एक्शन’ ll

नशे के खिलाफ हिसार पुलिस का ‘डबल एक्शन’ ll

हिसार-(अमित कुमार):-पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, IPS के सफल नेतृत्व में हिसार पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ लगातार व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में नशा मुक्ति पुलिस टीम हिसार द्वारा थाना सदर हिसार क्षेत्र के गांव सातरोड़ कलां में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान युवाओं को नशे से दूर रहने के साथ-साथ नशे की गिरफ्त में आए लोगों को उपचार एवं पुनर्वास की दिशा में आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया।नशा मुक्ति पुलिस टीम ने कैंट पब्लिक उच्च विद्यालय, सातरोड़ कलां में करीब 95 छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, पढ़ाई एवं खेलों में अपना ध्यान लगाने तथा अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही विद्यार्थियों को साइबर अपराध, महिला अपराध से बचाव तथा यातायात नियमों के संबंध में भी जागरूक किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ शपथ भी दिलाई गई।
गांव की चौपाल में ग्रामीणों से किया सीधा संवाद=नशा मुक्ति टीम द्वारा गांव की चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक नुकसान के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। ग्रामीणों से अपील की गई कि वे नशा मुक्ति अभियान में पुलिस का सहयोग करें तथा अपने आसपास युवाओं को नशे से दूर रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं। साथ ही नशा तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में पुलिस को सूचना देने के लिए भी प्रेरित किया गया।
सातरोड़ सहित आसपास के गांवों में भांग के पौधों की पहचान=नशा मुक्ति टीम द्वारा सातरोड़ खुर्द, सातरोड़ कलां, मायड़, खरड़, अलीपुर, रायपुर व शिकारपुर क्षेत्र में भ्रमण कर भांग के पौधों की पहचान की गई। पुलिस टीम द्वारा नशे से संबंधित गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
14 नशा पीड़ितों को इलाज एवं काउंसलिंग से जोड़ा=अभियान के दौरान हिसार क्षेत्र में 3 नशा पीड़ितों की पहचान कर उनके डोजियर फॉर्म भरे गए तथा उन्हें नागरिक अस्पताल हिसार में पहली बार आयुर्वेदिक एवं एलोपैथिक दवाई उपलब्ध करवाई गई। इसके अतिरिक्त 6 नशा पीड़ितों को नागरिक अस्पताल हिसार में दूसरी बार आयुर्वेदिक एवं एलोपैथिक दवाई दिलवाई गई तथा उनके टेस्ट एवं काउंसलिंग करवाई गई। वहीं सातरोड़ कलां एवं हिसार क्षेत्र के 5 नशा पीड़ितों को नशा मुक्ति पुलिस टीम द्वारा उनके घर जाकर पहली बार आयुर्वेदिक दवाई उपलब्ध करवाई गई। इस प्रकार आज कुल 14 नशा पीड़ितों को उपचार एवं दवाई उपलब्ध करवाकर नशा मुक्ति की दिशा में आगे बढ़ाया गया।
युवाओं को बचाना और नशे के नेटवर्क पर नजर रखना—दोनों मोर्चों पर कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, IPS ने कहा कि
नशे के खिलाफ लड़ाई केवल कार्रवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं को नशे से बचाना और नशे की गिरफ्त में आए लोगों को समाज की मुख्यधारा में वापस लाना भी हिसार पुलिस की प्राथमिकता है।उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति टीम द्वारा जागरूकता, काउंसलिंग, उपचार, पुनर्वास और नशा तस्करों की जानकारी जुटाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने आमजन से अपील की कि नशे के खिलाफ इस अभियान में पुलिस का सहयोग करें और नशा बेचने या सप्लाई करने वाले व्यक्तियों की जानकारी पुलिस को दें।
हिसार पुलिस का स्पष्ट संदेश है—नशा बेचने वालों पर कार्रवाई होगी और नशे की गिरफ्त में आए युवाओं को नशे से बाहर निकालने के लिए हरसंभव मदद की जाएगी।@newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button