Haryana
Trending

अग्रवाल सभा सिरसा रजि. की बैठक 15 सितंबर को ll

अग्रवाल सभा सिरसा रजि. की बैठक 15 सितंबर को ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) महाराजा अग्रसैन की जयंती को धूमधाम से मनाने के लिए आगामी 15 सितंबर, मंगलवार सांय 4 बजे अग्रवाल सभा सिरसा रजि. की बैठक अग्रवाल सेवा सदन स्थित आनंदम हॉल में आयोजित की जाएगी। अग्रवाल सभा के प्रधान संजय गोयल व महासचिव अश्वनी बंसल ने संयुक्त रूप से बताया कि इस बैठक में बतौर मुख्यातिथि श्री तारा बाबा कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि आगामी 10 अक्तूबर को महाराजा अग्रसैन जयंती के उपलक्ष्य में शोभा यात्रा निकाली जाएगी व 11 अक्तूबर को महाराजा अग्रसैन स्कूल में महाराजा अग्रसैन जयंती मनाई जाएगी। 15 सितंबर को आयोजित बैठक में समाज के सभी प्रबुद्धजनों से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सुझाव लिए जाएंगे। उन्होंने सभी अग्र बंधुओं से आह्वान किया कि वे तय समयानुसार मीटिंग में पहुंचें और कार्यक्रम की सफलता के लिए अपने बहमूल्य सुझाव दें, ताकि कार्यक्रम को पूरे हर्षोल्लास से मनाया जा सके। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button