Haryana
Trending

मंडी में झूलती बिजली तारों और ट्रांसफार्मरों की मरम्मत की मांग ll

मंडी में झूलती बिजली तारों और ट्रांसफार्मरों की मरम्मत की मांग ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) आगामी फसली सीजन को देखते हुए आढ़ती एसोसिएशन ने बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपकर अनाज मंडी में झूल रही बिजली की तारों को ऊंचा करवाने और ट्रांसफार्मरों की मरम्मत करवाने की मांग की। एसोसिएशन के प्रधान प्रेम बजाज ने बताया कि फसल सीजन के दौरान मंडी में ऊंचे ट्रैक्टर-ट्रालियों और अन्य लोडिंग वाहनों की आवाजाही बढ़ जाती है। ऐसे में नीचे लटक रही बिजली की तारें हादसे का कारण बन सकती हैं। एसोसिएशन प्रधान प्रेम बजाज ने बताया कि मंडी में कई स्थानों पर बिजली की तारें काफी नीचे लटक रही हैं। फसलों से भरे ऊंचे ट्रैक्टर-ट्राली या अन्य वाहनों के इनके संपर्क में आने पर करंट फैलने अथवा आग लगने का खतरा बना रहता है। इससे किसानों, व्यापारियों और मंडी में आने वाले आम लोगों की सुरक्षा प्रभावित हो सकती है। उन्होंने बिजली निगम से मांग की कि फसली सीजन शुरू होने से पहले मंडी में बिजली की तारों को उचित ऊंचाई पर करवाया जाए, ताकि वाहनों की आवाजाही के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय दुर्घटना न हो। इसके साथ ही प्रधान प्रेम बजाज ने मंडी में लगे सभी ट्रांसफार्मरों की भी जांच करवाकर आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव कार्य पूरा करवाने की मांग की, ताकि सीजन के दौरान बिजली आपूर्ति से संबंधित किसी प्रकार की परेशानी न आए। अधीक्षण अभियंता आशुतोष पंचाल ने समस्याओं का जल्द समाधान करवाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर एसोसिएशन महासचिव राजेंद्र नढा, कोषाध्यक्ष कृष्ण गोयल, पवन कम्बोज सहित अन्य आढ़ती मौजूद रहे। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button