Haryana
Trending

सामाजिक विज्ञान को रटने के बजाय समझने पर दें जोर ll

सामाजिक विज्ञान को रटने के बजाय समझने पर दें जोर ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) एससीईआरटी हरियाणा के आदेशों की अनुपालना में जिला शिक्षा अधिकारी, सिरसा एवं डाइट डिंग, सिरसा के प्राचार्य सुभाष फुटेला के निर्देशन तथा डाइट प्रभारी सुरेंद्र सिंह नूनिया, डाइट आईएफआईसी विंग प्रभारी नरेश नरूला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम समन्वयक डॉ. दलीप सिंह गोदारा की देखरेख में नियमित एवं अतिथि टीजीटी सामाजिक विज्ञान के लिए पांच दिवसीय क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम दो विभिन्न समूहों में बुधवार को डाइट डिंग में शुरू हो गया। जानकारी देते हुए डाइट प्रवक्ता डॉ. विनोद भट्टू ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिन की शुरूआत आईएफआईसी विंग प्रभारी नरेश नरूला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम समन्वयक डॉ. दलीप सिंह गोदारा द्वारा प्रतिभागी शिक्षकों के स्वागत एवं पूर्व-परीक्षण के साथ हुई। पूर्व-परीक्षण के माध्यम से शिक्षकों के पूर्व ज्ञान एवं विषयगत समझ का आकलन किया गया। इसके पश्चात डाइट विषय विशेषज्ञ राकेश मोहन गोयल एवं डॉ. विनोद भट्टू ने प्रतिभागियों को पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा, उद्देश्यों एवं अपेक्षित अधिगम परिणामों से अवगत करवाया। प्रात:कालीन सत्र में प्रशिक्षण कार्यक्रम समन्वयक डॉ. दलीप सिंह गोदारा ने ह्यसामाजिक विज्ञान अध्ययन की चुनौतियां, समस्याएं एवं व्यापक समझह्ण विषय पर प्रतिभागियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सामाजिक विज्ञान केवल तथ्यों एवं घटनाओं को याद करने का विषय नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों में तार्किक चिंतन, विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण, सामाजिक जागरूकता एवं संवैधानिक मूल्यों के विकास का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने शिक्षकों से सामाजिक विज्ञान के शिक्षण को रुचिकर, गतिविधि-आधारित एवं विद्यार्थी-केंद्रित बनाने का आह्वान किया। इसके पश्चात डाइट विषय विशेषज्ञ एवं सह-समन्वयक राकेश मोहन गोयल ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 एवं राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा-2023 विषय पर प्रतिभागियों को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने नई शिक्षा नीति के अनुरूप शिक्षक की बदलती भूमिका, विद्यार्थी-केंद्रित शिक्षण, अनुभवात्मक अधिगम तथा कक्षा-कक्ष में नवाचारों को अपनाने पर चर्चा की। कार्यक्रम में प्रतिभागियों की पंजीकरण प्रक्रिया डाइट लिपिक सुनील कुमार द्वारा सम्पन्न करवाई गई। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button