जरूरतमंदों के लिए 233वां राशन वितरण समारोह ll
जरूरतमंदों के लिए 233वां राशन वितरण समारोह ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) प्रमुख समाजसेवी संस्था जनकल्याण न्यास (रजि.) के अंतर्गत संचालित स्वामी तुरियानंद पतित पावन सेवा प्रकोष्ठ एवं भीष्म पितामह असहाय, वृद्ध एवं विकलांग सेवा प्रकोष्ठ द्वारा प्रधान एवं पूर्व नगर पार्षद ओम बहल की अध्यक्षता में 233वां मासिक राशन वितरण कार्यक्रम नेहरू पार्क स्थित आरकेपी स्कूल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में शिवम परूथी (विद्यार्थी 5वीं कक्षा), विशिष्ठ अतिथि के रूप में रवि मलिक ने उपस्थिति दर्ज करवाई। इस मौके पर मुख्यातिथि ने न्यास द्वारा किए जा रहे समाजसेवी कार्यों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की तथा अपनी ओर से भी हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। मुख्य अतिथि ने कहा कि यह संस्था समाजसेवा के क्षेत्र में अनूठी मिसाल कायम कर रही है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों के काम आना सबसे बड़ी सेवा है और इस सेवा से सुखद अहसास की अनुभूति होती है। जब सिरसा जैसी पावन धरा पर जनकल्याण न्यास संस्था निरंतर सेवा कर रही है। इस अवसर पर मुख्यातिथि व विशिष्ठ अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने अपने कर कमलों द्वारा 110 जरूरतमंदों (विधवा औरतों, असहाय वृद्धा व विकलांगों) को राशन वितरित किया। एक विद्यार्थी को 2 हजार रुपए का आर्थिक सहयोग दिया गया। इस दौरान चाय, समोसे व लड्डू भी वितरित किए। पूर्व नगर पार्षद सुनील बहल ने देशभक्ति गीत गाकर माहौल को देशभक्ति बना दिया। कार्यक्रम में रिटायर्ड डिप्टी सुपरीडेंट बिजली रमेश कथूरिया, रिटायर्ड सेंट्रल बैंक के कैशियर सुभाष बांसल, महेश सिंगला सेवानिवृत्त जेई बिजली बोर्ड, सतीश खन्ना फ्रूट आढ़ती, रिटायर्ड हैड मास्टर रामेश्वरदास, केनरा बैंक से सेवानिवृत्त राजू शर्मा, बिजली बोर्ड से सेवानिवृत्त देवेंद्र चोपड़ा, कृपाल सिंह हड़ंबा वाले, रिटायर्ड बीएसएफ सुखदयाल व समाजसेवी रिजुल बहल का विशेष सहयोग रहा। अंत में समिति के प्रधान ओम बहल, सचिव रमेश कथूरिया सहित अन्य पदाधिकारियों ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह एवं बुक्के देकर व विशिष्ट अतिथि को बुक्के देकर सम्मानित किया। अंत में समिति के प्रधान व सभी पदाधिकारियों ने नेहरू पार्क स्कूल संस्था के संचालक संजीव सिंगल, अजय अग्रवाल, नरेश गोयल व स्टाफ का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सुधाकर शर्मा, सयल बहल, अभिमन्यु, मैडम अनु कोचर, वेदप्रकाश मल्होत्रा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। @newstodayhry #newstodayhry




