GSSS मिठड़ी में शहीद भगत सिंह जयंती पर सेमिनार आयोजित
GSSS मिठड़ी में शहीद भगत सिंह जयंती पर सेमिनार आयोजित
ओढ़ां :- (अशोक गर्ग) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मिठड़ी में शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती के अवसर पर “ऐसा था हमारा भगत सिंह” विषय पर एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार विद्यालय के गणित अध्यापक सुखचैन सिंह द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को भगत सिंह के जीवन, विचारों, क्रांतिकारी गतिविधियों तथा राष्ट्र और समाज के प्रति उनके दृष्टिकोण से परिचित करवाया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने गीत, अभिनय एवं संवाद के माध्यम से भगत सिंह के जीवन और विचारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य बंसी, स्कूल इंचार्ज जितेन्द्र गर्ग तथा समस्त स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा। प्रधानाचार्य एवं स्टाफ ने सेमिनार तथा विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना की और भगत सिंह के विचारों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।




