#haryanagorvmentHaryana
Trending

32 बोर का अवैध पिस्तौल और 8 जिंदा कारतूस सहित युवक काबू

32 बोर का अवैध पिस्तौल और 8 जिंदा कारतूस सहित युवक काबू

सिरसा :- ( अक्षित कम्बोज ) जिला पुलिस द्वारा अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए स्टाफ सिरसा पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 32 बोर का अवैध पिस्तौल तथा 8 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी की पहचान अमन पुत्र संजीव कुमार निवासी वार्ड नंबर 2, नजदीक वाल्मीकि पार्क, शक्ति नगर सिरसा के रूप में हुई है। सीआईए प्रभारी इंस्पेक्टर रविन्द्र कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सिरसा दीपक सहारन के निर्देशानुसार अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार संदिग्ध लोगों और आपराधिक गतिविधियों पर नजर रख रही है। इसी कड़ी में सीआईए स्टाफ की एक टीम हाउसिंग बोर्ड सिरसा के पास मौजूद थी। इसी दौरान जेसीडी बरनाला रोड की तरफ से एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिस टीम को उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं। शक के आधार पर पुलिस ने युवक को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसकी पैंट की जेब से 32 बोर का अवैध पिस्तौल और 8 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी अमन को मौके पर काबू कर लिया। बरामद अवैध हथियार और कारतूस को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना सिविल लाइन सिरसा में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगामी जांच और कार्रवाई सिविल लाइन थाना पुलिस को सौंपी गई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसने अवैध हथियार कहां से हासिल किया था और उसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था।

Related Articles

Back to top button