दूध लेने निकला युवक घिरा, 10-15 लोगों ने डंडों-रॉड से किया हमला
दूध लेने निकला युवक घिरा, 10-15 लोगों ने डंडों-रॉड से किया हमला

फरीदाबाद :- (शिवम् शर्मा )डबुआ थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर डंडों और लोहे की रॉड से हमला करने के मामले में क्राइम ब्रांच एनआईटी की टीम ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हमले में युवक घायल हो गया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन डंडे बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में से दो को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जबकि अन्य तीन को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, गाजीपुर रोड, डबुआ कॉलोनी निवासी सागर ने डबुआ थाना में शिकायत दी थी कि 13 अक्टूबर की रात करीब 10:30 बजे वह परचून की दुकान से दूध लेने जा रहा था। इसी दौरान 10 से 15 लोगों ने उसे घेर लिया और डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में वह घायल हो गया। घटना के बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई, जिसके आधार पर डबुआ थाना में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।



