#haryanagorvment
Trending

1971 से श्रीराम के आदर्शों का प्रचार, सिरसा में भव्य रावण दहन

1971 से श्रीराम के आदर्शों का प्रचार, सिरसा में भव्य रावण दहन

सिरसा:- (अक्षित कम्बोज) श्री लक्ष्मण कला केंद्र, मोहल्ला गौशाला द्वारा चाचाणो वाली धर्मशाला के पीछे स्थित रामलीला मैदान में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर रावण के पुतले का दहन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सोनू डूमरा पहुंचे। श्री लक्ष्मण कला केंद्र के सचिव अशोक पटेल ने बताया कि संस्था वर्ष 1971 से निरंतर भगवान श्रीराम की शिक्षाओं और आदर्शों का प्रचार-प्रसार कर रही है। रामलीला के मंचन के माध्यम से लोगों को मयार्दा, सत्य, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी जाती है। संस्था का उद्देश्य भगवान श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना और समाज को बुराइयों से दूर रहने का संदेश देना है। उन्होंने बताया कि बुधवार को श्री लक्ष्मण कला केंद्र के मंच पर भगवान श्रीराम का राजतिलक किया जाएगा। इस अवसर पर युवा भाजपा नेता राजीव सैनी, सुपुत्र पहलवान लीलाधर सैनी, पूर्व उपाध्यक्ष नगर परिषद सिरसा मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। उनके साथ सोनू बंसल और विशाल सैनी भी पहुंचेंगे। राजतिलक समारोह के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों और उनके जीवन से मिलने वाली शिक्षाओं का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button