#haryanagorvmentsirsa
Trending

अंबेडकर भवन में अशोक विजयदशमी समारोह, बच्चों को किया सम्मानित

अंबेडकर भवन में अशोक विजयदशमी समारोह, बच्चों को किया सम्मानित

सिरसा :- (अक्षित कम्बोज) बाबा साहेब डा. अंबेडकर भीमराव अंबेडकर सभा एवं शिक्षा समिति हरियाणा शिक्षा की ओर से बेगू रोड स्थित अंबेडकर भवन में अशोक विजयदशमी के अवसर पर एक समारोह का आयोजन किया गया, जिसका विषय अपनी संस्कृति को जानो था। इसके अन्तर्गत छात्र-छात्राओं की तीन अलग-अलग ग्रुपों में पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता व भाषण प्रतियोगिता करवाई गई। इस प्रतियोगिता में 40 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। खुशहाल भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहा, जबकि पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्राथमिक वर्ग में रियान व माध्यमिक वर्ग में कशिश प्रथम स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर की फोटो लगा एक-एक विशेष पेन व प्रशस्ति पत्र दिए गए। वहीं प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को बैग, मिल्टन पानी की बोतल व टिफिन के साथ-साथ प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में प्रो. सुरेश, डा. रेखा व मास्टर रामस्वरूप ने जज के तौर पर भाग लिया। कार्यक्रम का मंगलारंभ मुख्य अतिथि शीशपाल केहरवाला विधायक कालांवाली द्वारा तथागत बुद्ध व बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के चित्रों पर पुष्प अर्पित तथा डा. रेणु बाला द्वारा त्रिशरण व पंचशील के पाठ से किया गया। मुख्य अतिथि शीशपाल केहरवाला ने कहा कि बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर ने तथागत बुद्ध और सम्राट अशोक की महानता का अनुसरण करते हुए भारतीय संविधान में समता, स्वतंत्रता और समानता का समावेश किया, जिसके कारण हमारे समाज ने तरक्की का परचम लहराया है। वहीं मुख्य वक्ता प्रवीणवती बौद्ध ने तथागत बुद्ध की शिक्षाओं को विस्तार से बताया तथा अतिथि एडवोकेट चंचल रानी ने बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के शिक्षा, संघर्ष और संगठित रहने के संदेश को विस्तार से बताया। मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन हनुमान सिंह पटीर व डा. रेणु बाला द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। महासचिव हंसराज बौद्ध ने बताया कि अंबेडकर भवन में सभा द्वारा नि:शुल्क लाइब्रेरी भी चलाई जा रही है, जहां आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। इस मौके पर बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर सभा एवं शिक्षा समिति हरियाणा सिरसा के पदाधिकारी प्रधान भगवान दास बरोड़, कोषाध्यक्ष सुनील धानिया के साथ साथ प्रवीण कुमार, दलीप सिंह, सत्यवीर सिंह पूनिया, शिमला रानी, विद्या बौद्ध, संतोष पटीर, कमला पूनिया रामस्वरूप, हनुमान सिंह पटीर, डा. कमल सिंह व डा. रेणु बाला आदि ने इस समारोह में विशेष भूमिका निभाई। समारोह स्थल पर प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों और उनके अभिभावकों तथा बाहर से सभी अतिथियों के लिए भोजन व खीर का प्रबंध किया गया था।

Related Articles

Back to top button