‘फ्लावर मैन’ डॉ. रामजी जयमल ने 60 किस्मों के फूलदार पौधों के बीज बोए
- ‘फ्लावर मैन’ डॉ. रामजी जयमल ने 60 किस्मों के फूलदार पौधों के बीज बोए
सिरसा :- (अक्षित कम्बोज ) पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता और फूलों की खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से टीम निफा सिरसा, आपसी के तत्वाधान में ब्लू लाइन कुलर इंडस्ट्री सिरसा में पौध संरक्षण एवं रोपण विधि से पौधों की देखभाल विषय पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फ्लावर मैन डॉ. रामजी जयमल ने विभिन्न प्रकार के फूलदार पौधों की लगभग 60 वैरायटी के बीजों की बिजाई की। कार्यशाला में ब्लू लाइन इंडस्ट्री के एमडी अजय आहूजा, जितेंद्र यादव, केरू कॉलेज भिवानी से डा. सोनू रानी, प्रितपाल सिंह, निफा हरियाणा दलबीर सिंह, गार्गी सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण और पौधों की वैज्ञानिक तरीके से देखभाल करने के महत्व पर विचार सांझा किए। कार्यशाला में केरू कॉलेज, चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय की प्रोफेसर डॉ. जया, शिक्षा बोर्ड भिवानी के ओएसडी समर वीर सिंह, नैशनल यूथ …

