दिवाली मेले में लक्की ड्रा से निहाल हुए विजेता ll
दिवाली मेले में लक्की ड्रा से निहाल हुए विजेता ll

सिरसा – ( अक्षित कम्बोज ) श्रीमत टेक्सवर्थ की ओर से डबवाली रोड पर विकसित की जा रही बहुमंजिला कमर्शियल-कम-रेजिडेंसियल मार्केट में दीपावली के उपलक्ष्य में बीती 28 अक्टूबर से दिवाली मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें पांच दर्जन से अधिक कारोबारियों की ओर से अपने उत्पादों की प्रदर्शनी व बिक्री की जा रही है। मेले में एंट्री और पार्किंग फ्री है। श्रीमत सिटी सेंटर की ओर से मंगलवार को मेले में आने वालों को लक्की ड्रा के माध्यम से पुरस्कृत करने का निर्णय लिया गया। जिसके प्रथम पुरस्कार के रूप में माइक्रोओवन-कम-एयर प्यूरिफायर, द्वितीय पुरस्कार के रूप में गारमेंट स्टिमर व तृतीय पुरस्कार के रूप में जूसर-मिक्सर ग्राइंडर घोषित किया गया। मेले में आने वालों को लक्की ड्रा का कूपन निशुल्क वितरित किया गया। रात्रि 9 बजे तृतीय पुरस्कार, साढ़े 9 बजे द्वितीय तथा रात्रि 10 बजे प्रथम पुरस्कार घोषित किया गया। मंगलवार को प्रथम पुरस्कार की विजेता सरोज, द्वितीय पुरस्कार नीलम व तृतीय पुरस्कार प्रियंका के नाम रहा। लक्की ड्रा के विजेता ईनाम पाकर थिरकने लगे। सिटी सेंटर के मुख्य व्यवस्थापक एसपी सेठी ने बताया कि लक्की ड्रा के कूपन पर हर रोज ईनाम घोषित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शॉपिंग स्ट्रीट में बच्चों के मनोरंजन के लिए चिल्ड्रन जोन बनाया गया है। मनोरंजन के लिए म्यूजिक का लाइव शो आयोजित किया जा रहा है। मंगलवार को फतेहाबाद से डा. अनिल शर्मा ने एक से बढ़कर एक शानदार गजल प्रस्तुत की। जबकि सोनू अटवाल व रवि घारू के गीतों ने उपस्थितजनों को झूमने पर मजबूर कर दिया। @newstodayhry #newstodayhry




