दो मामलों में PO, तीन में वांटेड… पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर आरोपी!
दो मामलों में PO, तीन में वांटेड… पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर आरोपी!
हिसार :- ( अमित कुमार )पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार हिसार पुलिस द्वारा फरार आरोपियों एवं उद्घोषित अपराधियों (PO) की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना HTM पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अनिल निवासी शिव कॉलोनी, हिसार को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस संबंध में थाना प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अनिल लड़ाई-झगड़े के दो अलग-अलग मामलों में अदालत के आदेशानुसार उद्घोषित अपराधी (PO) घोषित था। इसके अतिरिक्त आरोपी तीन अन्य मामलों में भी वांटेड था। आरोपी काफी समय से पुलिस गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने ठिकाने बदलकर रह रहा था। पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। हिसार पुलिस की स्पष्ट चेतावनी: कानून से बचने के लिए ठिकाने बदलने वाले फरार आरोपी और उद्घोषित अपराधी किसी भी सूरत में कानून की गिरफ्त से बच नहीं सकते। ऐसे आरोपियों के खिलाफ हिसार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।





