नशा तस्करों पर हिसार पुलिस का प्रहार, हेरोइन के साथ आरोपी दबोचा
नशा तस्करों पर हिसार पुलिस का प्रहार, हेरोइन के साथ आरोपी दबोचा
हिसार :- (अमित कुमार )पुलिस अधीक्षक हिसार के कड़े निर्देशानुसार जिले में नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत थाना उकलाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उकलाना मंडी से सुंदर निवासी गांव बुड्ढा खेड़ा को 11 ग्राम 400 मिलीग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बरामद हेरोइन की अनुमानित कीमत करीब 60 हजार रुपये बताई जा रही है। इस संबंध में थाना उकलाना में तैनात सब इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि वह अपनी पुलिस टीम के साथ अपराध पड़ताल एवं नशा तस्करी की रोकथाम के संबंध में क्षेत्र में गश्त पर मौजूद थे। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि सुंदर निवासी बुड्ढा खेड़ा हेरोइन (चिट्टा) बेचने का काम करता है और आज भी उकलाना मंडी क्षेत्र में नशीला पदार्थ बेच रहा है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को काबू किया। नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 11 ग्राम 400 मिलीग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। पुलिस ने बरामद नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाने उकलाना में मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि उससे नशे की खरीद-फरोख्त, सप्लाई के स्रोत और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में गहनता से पूछताछ की जा सके। एसपी हिसार का सख्त संदेश नशा बेचकर युवाओं का भविष्य बर्बाद करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। हिसार पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ केवल गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि नशे के पूरे सप्लाई नेटवर्क को खंगालकर इसमें शामिल प्रत्येक व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी। नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के लिए हिसार जिले में कोई जगह नहीं है। नशे के खिलाफ यह अभियान पूरी सख्ती के साथ लगातार जारी रहेगा।





