#haryanagorvment
Trending

WhatsApp पर विदेशी नंबरों से कॉल? SP सिद्धान्त जैन ने किया अलर्ट

WhatsApp पर विदेशी नंबरों से कॉल? SP सिद्धान्त जैन ने किया अलर्ट

हिसार :- (अमित कुमार ) पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन, आईपीएस ने युवाओं एवं नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों को फर्जी जॉब ऑफर के नाम पर होने वाली साइबर ठगी से सावधान रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि साइबर ठग बेरोजगार युवाओं को आकर्षक वेतन, घर बैठे नौकरी, विदेश में रोजगार तथा नामी कंपनियों में नियुक्ति का झांसा देकर उनकी मेहनत की कमाई ठग रहे हैं। ऐसे ठग फर्जी नियुक्ति पत्र, कंपनी के लोगो और अधिकारियों के नाम का इस्तेमाल कर लोगों का विश्वास जीतते हैं और फिर रजिस्ट्रेशन फीस, सिक्योरिटी डिपॉजिट, इंटरव्यू फीस या डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के नाम पर पैसे मांगते हैं।
एसपी ने बताया कि साइबर ठगों द्वारा अपनाए जाने वाले कुछ सामान्य तरीके इस प्रकार हैं:
1.फर्जी जॉब ऑफर: सोशल मीडिया, व्हाट्सएप और टेलीग्राम के माध्यम से आकर्षक वेतन वाली नौकरी का प्रस्ताव भेजकर युवाओं को अपने जाल में फंसाना।
2.रजिस्ट्रेशन एवं सिक्योरिटी फीस: नौकरी पक्की करवाने, इंटरव्यू निर्धारित करवाने या नियुक्ति पत्र जारी करने के नाम पर पैसे मांगना।
3.फर्जी नियुक्ति पत्र: नामी कंपनियों के फर्जी लेटरहेड और लोगो का इस्तेमाल कर नियुक्ति पत्र भेजना तथा उसके बाद भुगतान की मांग करना।
4.फर्जी वेबसाइट और लिंक: नौकरी के आवेदन या सत्यापन के नाम पर फर्जी लिंक भेजकर बैंकिंग जानकारी, ओटीपी और अन्य निजी जानकारियां हासिल करना।
5.ऑनलाइन इंटरव्यू का बहाना: इंटरव्यू या नौकरी की प्रक्रिया के नाम पर मोबाइल में संदिग्ध एप डाउनलोड करवाना अथवा स्क्रीन शेयरिंग की अनुमति लेकर बैंक खाते तक पहुंच बनाने का प्रयास करना।
फर्जी नौकरी के झांसे से बचने के लिए इन बातों का रखें विशेष ध्यान:
•नौकरी देने वाली कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और संपर्क विवरण की स्वयं जांच करें।
•किसी भी नौकरी के नाम पर अनजान व्यक्ति के खाते, यूपीआई आईडी या क्यूआर कोड पर पैसे ट्रांसफर न करें।
•बिना सत्यापन के रजिस्ट्रेशन फीस, सिक्योरिटी डिपॉजिट या अन्य किसी शुल्क का भुगतान न करें।
•व्हाट्सएप, टेलीग्राम या सोशल मीडिया पर मिले नियुक्ति पत्र और जॉब ऑफर की प्रामाणिकता जांचें।
•अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक खाते की जानकारी, ओटीपी और पासवर्ड किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें।
•अनजान लिंक पर क्लिक न करें और नौकरी के नाम पर भेजे गए संदिग्ध एप डाउनलोड न करें।
•नौकरी का प्रस्ताव अत्यधिक आकर्षक हो और बिना किसी प्रक्रिया के नियुक्ति का दावा किया जाए तो विशेष सावधानी बरतें।
ठगी होने पर तुरंत करें शिकायत
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति फर्जी जॉब ऑफर के नाम पर साइबर ठगी का शिकार हो जाता है तो बिना देरी किए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें तथा आधिकारिक पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करवाएं। शुरुआती समय में शिकायत करने से ठगी की रकम को होल्ड करवाने और वापस दिलाने की संभावना बढ़ सकती है।
**एसपी सिद्धान्त जैन ने युवाओं से अपील की कि नौकरी पाने की जल्दबाजी में अपनी मेहनत की कमाई साइबर ठगों के हवा

Related Articles

Back to top button