अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी, आरोपी गिरफ्तार
अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी, आरोपी गिरफ्तार
सिरसा :- (अक्षित कम्बोज ) पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए थाना शहर सिरसा पुलिस ने हेरोइन बरामदगी मामले में वांछित सप्लायर आरोपी को शहर सिरसा से गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना शहर प्रभारी ने बताया कि बीती 21 अगस्त 2026 को हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कट्रोल ब्यूरो सिरसा की एक पुलिस टीम ने सरकारी हास्पिटल सिरसा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक युवक को 102 ग्राम 400 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार कर थाना शहर सिरसा में मामला दर्ज कर जांच शहर थाना पुलिस को सौंपी गई थी।जांच के दौरान गिरफ्तार किए गए युवक से पूछताछ में सामने आया कि उक्त बरामद हेरोइन सुनील कुमार पुत्र बनवारी लाल निवासी गुरु तेग बहादुर नगर सिरसा से लेकर आया था। इस खुलासे के बाद पुलिस ने आरोपी सुनील की तलाश शुरू की और खुफिया सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।





