#haryanagorvment
Trending

ब्रेक फेल या टायर खराब… एक लापरवाही पड़ सकती है भारी!

ब्रेक फेल या टायर खराब... एक लापरवाही पड़ सकती है भारी!

हिसार :- ( अमित कुमार )पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस ने प्राइवेट बस संचालकों एवं चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार रहने की हिदायत देते हुए कहा कि बस को सड़क पर उतारने से पहले उसकी तकनीकी एवं सुरक्षा संबंधी जांच अवश्य करें। यात्रियों की सुरक्षा चालक और बस संचालक की सर्वोच्च जिम्मेदारी है। एसपी ने कहा कि बस चलाने से पहले ब्रेक, टायर, हेडलाइट, इंडिकेटर, बैकलाइट, हॉर्न, वाइपर और अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरणों की अच्छी तरह जांच करें। बस में किसी प्रकार की तकनीकी खराबी मिलने पर उसे तुरंत ठीक करवाएं। खराब ब्रेक, घिसे हुए टायर या खराब लाइटों के साथ बस चलाना चालक के साथ-साथ यात्रियों और सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की जान के लिए भी खतरा पैदा कर सकता है। उन्होंने बस चालकों को निर्देश दिए कि वाहन चलाते समय निर्धारित गति सीमा का पालन करें, ओवरलोडिंग न करें, यातायात नियमों का पालन करें और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें। बस संचालक भी अपने वाहनों की समय-समय पर फिटनेस जांच सुनिश्चित करें। एसपी हिसार ने स्पष्ट किया कि यात्रियों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यातायात नियमों की अवहेलना और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button