जेजेपी जिलाध्यक्ष वर्मा ने जोधपुर में किया बाबा साहेब को नमनअंबेडकर सभा ने किया अशोक वर्मा को सम्मानित।।

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- जननायक जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा ने मंगलवार को जोधपुर में आयोजित बाबा साहेब अंबेडकर जयंती कार्यक्रम में भाग लेकर उन्हें राष्ट्रीय विकास में दिए गए उनके योगदान के लिए उन्हें नमन किया। इस दौरान जोधपुर की अंबेडकर सभा के पदाधिकारियों ने जेजेपी जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा को सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में जनहितार्थ किए जाने वाले कार्यों के लिए सम्मानित भी किया। इस दौरान जेजेपी जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा ने बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय संविधान की रचना में जो योगदान दिया है, वह अविस्मरणीय है। वर्मा ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर की शिक्षाएं वर्तमान समय में भी प्रासंगिक हैं क्योंकि उन्होंने विकास का मूलमंत्र संगठित रहने व शिक्षित बनने का सिद्धांत दिया था जो शोषित वर्ग को विकास करने में मील का पत्थर है। जेजेपी जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा ने कहा कि हरियाणा में जेजेपी डॉ. भीमराव अंबेडकर व पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की शिक्षाओं, नीतियों व सिद्धांतों पर अमल करते हुए सभी वर्गों के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है और उसी का परिणाम है कि आज जेजेपी हरियाणा में सर्वप्रिय राजनीतिक दल है जो लोकहित की भावना से कार्य कर रही है।। #newstodayhry @newstodayhry




