#haryanagorvmentpolice department
Trending

“सरसौद में दुकान से चोरी का मामला सुलझा, तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में”

“सरसौद में दुकान से चोरी का मामला सुलझा, तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में”

हिसार:- (अमित कुमार )पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने तथा आरोपियों की धरपकड़ के लिए हिसार पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना सदर हिसार पुलिस ने सातरोड कलां क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने की वारदात को सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से चोरी किए गए सभी आभूषण बरामद कर लिए हैं।नौकरी पर गए दंपति के बंद मकान को बनाया था निशाना मामले के अनुसार, अनिल शर्मा पुत्र पूर्णमल शर्मा निवासी मकान नंबर 1000, नजदीक पंचायती धर्मशाला, महाबीर कॉलोनी, हिसार, हाल निवासी मकान नंबर 178, नजदीक लड्डू नाथ मंदिर, सातरोड कलां, हिसार ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 13 अक्टूबर 2026 को वह और उनकी पत्नी नौकरी पर गए हुए थे। दोपहर करीब 1:50 बजे जब उनकी पत्नी घर पहुंचीं, तो मकान का दरवाजा खुला मिला। जांच करने पर पता चला कि अज्ञात व्यक्ति ने मकान में घुसकर अलमारी तोड़ दी और उसमें रखे सोने-चांदी के कीमती आभूषण चोरी कर लिए थे। शिकायत के आधार पर थाना सदर हिसार में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।ASI प्रवीण कुमार की टीम ने की कार्रवाई, शत-प्रतिशत आभूषण बरामद मामले की जांच ASI प्रवीण कुमार की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना एवं तकनीकी सहायता के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए आभूषणों को विधिवत बरामद कर जब्त किया गया। पुलिस ने मामले में चोरी हुए सभी आभूषण बरामद कर लिए हैं।बरामद किए गए आभूषणों का विवरण चांदी का नारियल,चांदी के ढोलकने — 2 जोड़ी,चांदी का सिक्का व छोटा चांदी का छल्ला,बच्चों के चांदी के कड़े — 1 जोड़ी.चांदी की पाजेब — 4 जोड़ी,लक्ष्मी/ओम का चांदी का सेट,चांदी की लंबी चेन,सोने का एक बाला,चांदी की अंगूठी,चांदी के चुटकी सेट — 2,चांदी के कानों के बाले — 1 जोड़ी,चांदी की गले की चेन,चांदी की घुंघरू/पतिली तथा चौड़े बैंड/लॉकेट के आकार का छल्ला हिसार पुलिस की आमजन से अपील हिसार पुलिस आमजन से अपील करती है कि घर को लंबे समय तक बंद करके बाहर जाते समय सुरक्षा के उचित प्रबंध करें। अपने विश्वसनीय पड़ोसियों को इसकी जानकारी दें और संभव हो तो घर की निगरानी की व्यवस्था रखें। घर या आसपास किसी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि दिखाई देने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Related Articles

Back to top button