Haryana
Trending

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज का जन्मदिन आज अंबाला में त्यौहार की तरह मनाया जा रहा है।।

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज का जन्मदिन आज अंबाला में त्यौहार की तरह मनाया जा रहा है

अंबाला-(राहुल जाखड़):- हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज का जन्मदिन आज अंबाला में त्यौहार की तरह मनाया जा रहा है, लोगों से मिल रहे भरपूर प्यार को लेकर विज बोले कि यही उनकी जिंदगी का ऑक्सीजन है। इस दौरान अंबाला कैंट से चंडीगढ़ तक के बीच मेट्रो लाइन को लेकर भी विज ने बड़ा बयान दिया है। सुबह से भारी संख्या में लोग विज के निवास पर पहुंच कर उन्हें बधाई दे रहे है, मानो लोगों के लिए कोई त्यौहार हो। वहीं इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री अनील विज ने कहा कि आज जनता ने उनके ऊपर अपना प्यार बरसा दिया है, आज लोगों का यही प्यार मिल रहा है पहले लोगों का प्यार उन्हें नगर परिषद के चुनाव में भी लोगो ने अपना प्यार दिखा दिया है और आज जो लोगों का ये प्यार मिल रहा है वो उनकी जिंदगी का ऑक्सीजन है, लोगों का ये प्यार विज के लिए ऑक्सीजन का काम करता है और जिस दिन ये प्यार मिलना बंद हो गया उस दिन वे भी रुक जाएंगे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button