Haryana
Trending

सिरसा पुलिस ने एक्टिवा स्कूटी चोरी के दो आरोपीयों को किया गिरफ्तार न्यायिक हिरासत भेजा II

सिरसा पुलिस ने एक्टिवा स्कूटी चोरी के दो आरोपीयों को किया गिरफ्तार न्यायिक हिरासत भेजा II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- जिला पुलिस सिरसा द्वारा सम्पति विरुध अपराधो की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना शहर सिरसा पुलिस ने एक्टिवा स्कूटी चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपीयों रिंकू उर्फ तोती पुत्र महेन्द्र सिंह,गुरमेल सिंह पुत्र बलबीर सिंह वासियान मंगाला जिला सिरसा को गिरफ्तार किया  गया है! प्रबंधक थाना शहर सिरसा उप नि0 संदीप कुमार ने बताया की दिनांक 20.09.2025 को  शिकायत कर्ता संजीव कुमार पुत्र कुंदन लाल निवासी नेकी गुज्जर वाली गली, रानियां गेट, सिरसा ने  शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी एक्टिवा स्कूटी  घण्टाघर चौक से अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना शहर सिरसा में उक्त अभियोग संख्या दर्ज कर तफ्तीश ASI जगपाल सिंह को सौंपी गई। गहन जांच के दौरान घटना स्थल का निरीक्षण किया गया तथा CCTV फुटेज खंगाली गई। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान रिंकू उर्फ तोती पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी गांव मंगाला के रूप में हुई, जिसे नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि चोरीशुदा स्कूटी गुरमेल सिंह पुत्र बलबीर सिंह निवासी गांव मंगाला को बेची । आरोपी की निशानदेही पर गुरमेल सिंह को गिरफ्तार कर चोरीशुदा स्कूटी बरामद की गई, बरामद स्कूटी को कब्जा पुलिस में लेकर नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई गई तथा अभियोग में धारा 317(2) BNS जोड़ी गई।पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चोरी के जुर्म को स्वीकार किया आरोपियों को आज अदालत में पेश किया गया जहां उन्हें न्यायिक हिरासत मे भेजा जाएगा।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button