Haryana
Trending

इंद्री में दुर्गा अष्टमी का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया II

इंद्री में दुर्गा अष्टमी का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया II

इंद्री-(विजय काम्बोज):- इंद्री के देवी मंदिर में सुबह के समय मां भगवती की पूजा-अर्चना की गई I इस अवसर पर कंजको का पूजन भी किया गया I मंदिर में आरती करने के बाद माता के दर्शनों के लिए मंदिर को खोल दिया गया काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने माता के मंदिर में शीश नवाकर अपनी मनोकामना पूर्ण होने की दुआ मांगी I शारदीय नवरात्रों का विशेष ही महत्व है मंदिर के पुजारी मोहित शर्मा ने बताया कि इस दुर्गा अष्टमी के पर्व पर जहां-जहां पर भी माता भगवती के मंदिर हैं वहां पर श्रद्धालुगण जाकर कन्याओं का पूजन करते हैं वह अपनी मनोकामना पूर्ण होने की दुआ मांगते हैं I मंदिर सुधार सभा की और से दोपहर को भंडारे का आयोजन किया जायेगा I मंदिर सुधार सभा के प्रधान पवन सिंगला ने कहा कि मंदिर सुधार सभा की ओर से जितने भी हमारे सनातन धर्म के त्यौहार है उनको बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस उपलक्ष में माता मनसा देवी के मंदिर में पिछले 8 दिनों से नवरात्रि का कार्यक्रम चला हुआ था आज अष्टमी के दिन विशेष रूप से सुबह पूजा अर्चना करने के बाद कंजकों का पूजन किया गया। दोपहर के समय एक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा जिसमें हजारों की संख्या में लोग पहुंच कर माता रानी का प्रसाद ग्रहण करते हैं। मंदिर सुधर सभा की और से होली, शिवरात्रि, हनुमान जयंती, रामनवमी व तीज का त्यौहार आदि जितने भी हमारे सनातन धर्म में त्यौहार आते हैं उनको इसी प्रकार से मिलजुल कर के सभी मानते हैं। इस प्रकार के कार्यक्रमों से जहां पर हमारा भाईचारा बढ़ता है वहीं पर धार्मिक कार्यक्रमों से हमारे विचार भी शुद्ध होते हैं।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button