Haryana
Trending

हरियाणा राजकीय महाविद्यालय शिक्षक संघ की बैठक आयोजित ll

हरियाणा राजकीय महाविद्यालय शिक्षक संघ की बैठक आयोजित ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) सीएमआरजे राजकीय महाविद्यालय मिठी सुरेरां में हरियाणा राजकीय महाविद्यालय शिक्षक संघ की स्थानीय इकाई के प्रधान प्रो. अशोक कुमार के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन किया गया। महाविद्यालय इकाई के प्रधान प्रो. अशोक कुमार अपने विचार रखते हुए कहा कि कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए इस इकाई ने हमेशा अग्रणीय भूमिका निभाई है। आज सरकार द्वारा लागू आॅनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के तहत सभी कर्मचारियों का तबादला हो गया है। इसलिए नए आने और जाने वाले कर्मचारियों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। इसके साथ ही सभी को भावभीनी विदाई दी गई। इस बैठक में सीडीएलयू विश्वविद्यालय से संबंधित समस्याएं जैसे मार्किंग मानदेय, पेपर सेटिंग राशि, परीक्षा ड्यूटी संबंधी मानदेय, फ्लाइंग स्क्वायड मानदेय, अवकाश संशोधन संबंधी समस्याओं पर चर्चा की गई तथा लोकल इकाई से सहयोग के अपील की। इस अवसर पर लोकल यूनिट में नव नियुक्त कर्मचारियों ओर से सदस्यता राशि प्रदान की गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के लोकल यूनिट सदस्य प्रो. कुलजीत कौर, डा. सुगन सिंह, प्रो. सुरेश कुमारी, डा. साधा सिंह, डा. जोगिन्द्र सिंह, प्रो. सावन कुमार, प्रो. राजेश, प्रो. राजवीर सिंह, प्रो. अक्षय कुमार, प्रो. यशवंत, प्रो. सुभाष चंद्र, प्रो. सुमित सौरव, प्रो. आर्यन यादव, प्रो. महक, प्रो. ज्योति, डा. पूजा, डा. कविता चौधरी व सुभाष चंद्र ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button