Haryana
Trending

ब्राह्मण समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़का रोष, ब्राह्मण महासभा ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी ll

ब्राह्मण समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़का रोष, ब्राह्मण महासभा ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) ब्राह्मण समाज के लोगों के प्रति दो व्यक्तियों द्वारा कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणियां किए जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर ब्राह्मण समाज के लोगों में रोष है। मामले को लेकर श्री ब्राह्मण महासभा के प्रधान सुशील शर्मा, महासचिव सुधीर सरस्वत और योगेश शर्मा के नेतृत्व में महासभा के अनेक सदस्य एवं ब्राह्मण समाज के अनेक प्रबुद्धजन परशुराम चौक स्थित योगेश शर्मा के प्रतिष्ठान पर एकत्रित हुए। इसके बाद वे टिप्पणी करने वाले दोनों व्यक्तियों से मिलने पहुंचे। बताया गया है कि इनमें से एक व्यक्ति सुरेश गोयल यूट्यूबर होने के साथ व्यापार मंडल का पदाधिकारी भी है। उसने ब्राह्मण समाज के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए पॉडकास्ट के माध्यम से एक वीडियो तैयार कर सोशल मीडिया पर वायरल किया था। वहीं, दूसरे व्यक्ति पर कुछ लोगों से बातचीत के दौरान ब्राह्मण समाज के पुरुषों और महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। महासभा के सदस्यों के संबंधित व्यक्ति के पास पहुंचने पर उनमें से एक व्यक्ति खजांचियान वाली गली निवासी शीलू भादरा वाला मौके पर मिल गया। उसने समाज के लोगों को सामने देखकर हाथ जोड़कर माफी मांग ली। ब्राह्मण समाज के लाेगों ने भी बड़ा दिल दिखाते हुए उसे माफ करने का काम किया। हालांकि, पॉडकास्ट के माध्यम से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाला दूसरा व्यक्ति सुरेश गोयल भादरा बाजार स्थित अपने प्रतिष्ठान मौके पर नहीं मिला। इस अवसर पर श्री ब्राह्मण महासभा के प्रधान सुशील शर्मा ने आपत्तिजनक टिप्पणियों की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि समाज के प्रति इस प्रकार की भाषा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने मांग की कि संबंधित व्यक्ति सार्वजनिक रूप से समाज से माफी मांगे, अन्यथा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं उन्होंने पुलिस अधीक्षक से भी मांग की है कि वे उक्त वीडियो पर स्वत: संज्ञान लेकर उक्त यूट्यूबर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए क्योंकि वह समाज को भड़काने वाली वीडियो बनाकर वायरल कर माहौल खराब करने का काम कर रहा है । @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button