बेटियाँ सिर्फ घर नहीं, समाज भी संवारती हैं बेटी दिवस पर स्वामी साहुवाला ने दिया सशक्तिकरण का संदेश II
बेटियाँ सिर्फ घर नहीं, समाज भी संवारती हैं बेटी दिवस पर स्वामी साहुवाला ने दिया सशक्तिकरण का संदेश II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- बेटियों का समाज और परिवार में बहुत गहरा और महत्वपूर्ण स्थान होता हैं तथा वे परिवार की खुशियाँ और समाज की आशा का प्रतीक होती हैं और माता-पिता के लिए भावनात्मक साहरे के साथ-साथ उनके जीवन को बेहतर बनाने में योगदान देती हैं। ये शब्द लाॅयन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने स्थानीय मारुति मंदिर में अंतर्राष्ट्रीय बेटी दिवस की पूर्व संध्या पर महिलाओं को संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा बेटे की तरह बेटियाँ भी परिवार और समाज को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाती है और “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” जैसे सरकारी अभियानों के माध्यम से उनके सशक्तिकरण पर जोर दिया जा रहा हैं।
श्री साहुवाला ने कहा:-
यह दिन बेटियों के प्रति प्रेम, सम्मान और उनके महत्व को दर्शाने के लिए मनाया जाता है क्योंकि बेटियाँ प्यारी होती है, दयालु होती है तथा उनका मन विचारशील होता है और वे परिवार का अभिन्न अंग होती है। उन्होंने कहा यह दिन दुनियाभर में माता-पिता और उनकी बेटियों के बीच अनोखे रिश्ते का सम्मान करने के लिए मनाए जाने वाला एक विशेष महत्वपूर्ण अवसर हैं। उन्होंने कहा बेटियाँ खुद के घर में रौनक लाती ही है, इसके साथ-साथ ही दूसरे घर जाकर भी खुशियाँ ही फैलाती हैं।
श्री साहुवाला ने कहा:-
बेटियों को शिक्षित करना होगा तथा उनको आत्मनिर्भर बनाना होगा तभी समाज में सकारात्मक परिवर्तन आ सकता हैं और बेटियों को उनके अधिकार मिल सकते हैं। उन्होंने कहा जब बेटियों को रोजगार मिलेगा तभी उच्चतम स्तर के पदो पर पहुँचने में कामयाब होगी जिससे न्यायपूर्ण और समृद्धि समाज का निर्माण होगा तथा समाज की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। उन्होंने कहा इसके साथ-साथ शिक्षित महिलाएँ अच्छे वित्तीय निर्णय ले सकती हैं और गरीबी के चक्कर का तोड़ने मे अपना योगदान दे सकती है तथा राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास में मदद कर सकती है और एक अच्छे समाज का निर्माण हो सकता हैं। इससे पूर्व सैंटर की संचालिका दीपा मैंडम एवं रजनी सोनी ने मुख्य अतिथि स्वामी रमेश साहुवाला का स्वागत करते हुए कहा कि सशक्त महिलाएँ सशक्त समाज का निर्माण कर सकती हैं तथा स्वामी रमेश साहुवाला ने इस अवसर पर बालिकाओं को मेडल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रिंयाशी, काजल, प्रियंका,पायल, कुसुम, परमजीत, अमनप्रीत आदि उपस्थित थे II #newstodayhry @newstodayhry



