Haryana
Trending

बाढ़ पीड़ितों की सहायता को आगे आया पंजाब जर्नलिज्म एसोसिएशन, धुरी में हुई सार्थक चर्चा II

बाढ़ पीड़ितों की सहायता को आगे आया पंजाब जर्नलिज्म एसोसिएशन, धुरी में हुई सार्थक चर्चा II

धुरी-(वासु गर्ग):- पंजाब में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए पंजाब जर्नलिज्म एसोसिएशन, धुरी की ओर से एक “मिलनी वार्तालाप” कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट पब्लिक रिलेशन ऑफिसर सरदार प्रभदीप सिंह नत्थोवाल विशेष रूप से मौजूद रहे कार्यक्रम में सीएम ऑफिस इंचार्ज राजवंत सिंह घुल्ली, चेयरमैन मार्केट कमेटी धुरी, अशोक कुमार लक्खा (चेयरमैन पंजाब गौ सेवा आयोग), चेयरमैन सतिंदर सिंह चठ्ठा, आप पार्टी की धुरी लीडरशिप, आढ़ती एसोसिएशन के मौजूदा व पूर्व प्रधान, नगर परिषद प्रधान और अन्य दलों के अध्यक्ष भी शामिल हुए। अतिथियों का स्वागत कर सम्मान-चिह्न भेंट किया गया। इसके बाद बाढ़ की स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई और यह निर्णय लिया गया कि बाढ़ प्रभावित इलाकों की मदद के लिए सभी मिलकर योगदान देंगे। सभी ने सहमति जताई कि पंजाब जर्नलिज्म एसोसिएशन के आह्वान पर हर तरह की सहायता के लिए तैयार रहेंगे। इस मौके पर एसोसिएशन के सभी सदस्य मौजूद रहे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button