‘संघर्ष जारी रहेगा’: यमुनानगर में कर्मचारियों का केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन II
'संघर्ष जारी रहेगा': यमुनानगर में कर्मचारियों का केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन II

यमुनानगर-(मनदीप कौर):- यमुनानगर देशभर में ट्रेड यूनियनों द्वारा बुलाई गई हड़ताल का असर यमुनानगर में भी देखने को मिला। जिले में हड़ताल का मिलाजुला असर देखने को मिला, जहां कुछ विभागों ने कार्य का बहिष्कार किया तो कुछ विभागों ने हड़ताल में हिस्सा नहीं लिया। लेकिन जो विभाग हड़ताल में शामिल हुए। उन्होंने अपने मुद्दों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। हड़ताल में हिस्सा लेने वाले विभागों में भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (INTUC)अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (AITUC)हिंद मजदूर सभा (HMS)भारतीय ट्रेड यूनियनों का केंद्र (CITU)अखिल भारतीय संयुक्त ट्रेड यूनियन केंद्र (AIUTUC)ट्रेड यूनियन समन्वय केंद्र (TUCC)स्व-नियोजित महिला संघ (SEWA)अखिल भारतीय केंद्रीय ट्रेड यूनियन परिषद (AICCTU)श्रम प्रगतिशील महासंघ (LPF)और संयुक्त ट्रेड यूनियन कांग्रेस (UTUC) शामिल रहे। हड़ताल का नेतृत्व जरनेल सिंह सागवान ने किया, जिन्होंने केंद्र सरकार पर मजदूर और किसान विरोधी नीतियाँ थोपने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा लागू किए गए चार लेबर कोड श्रमिकों के अधिकारों को छीनने वाले हैं और इन्हें तुरंत रद्द किया जाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने ठेका प्रथा व निजीकरण को बंद करने, पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने तथा किसान मजदूर विरोधी काले कानूनों को वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी वर्कर्स भी शामिल हुईं। उनके हाथों में तख्तियाँ थीं जिन पर न्यूनतम वेतन लागू करो महिलाओं को सम्मान दो, जैसे नारे लिखे थे। उन्होंने सरकार से मांग की कि उन्हें स्थायी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए और वेतन में सम्मानजनक वृद्धि की जाए।प्रदर्शनकारी कर्मचारियों और मजदूरों ने ज़ोरदार नारेबाजी की और कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होतीं, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। हड़ताल के दौरान कुछ विभागों में कार्य प्रभावित हुआ, वहीं कुछ विभाग सामान्य रूप से चलते रहे। हालांकि प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, लेकिन इसका संदेश साफ था कि मजदूर और कर्मचारी अब अपने हक के लिए संगठित होकर आवाज़ उठाने लगे हैं। जरनेल सिंह सागवान ने स्पष्ट कहा कि अगर सरकार ने इन मांगों पर जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।। #newstodayhry @newstodayhry



