Haryana
Trending

यमुनानगर में दर्दनाक सड़क हादसा: बरकत ढाबे के कारीगर की ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर मौत II

यमुनानगर में दर्दनाक सड़क हादसा: बरकत ढाबे के कारीगर की ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर मौत II

यमुनानगर-(मनदीप कौर):- यमुनानगर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बरकत ढाबे के कारीगर की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह स्कूटी पर सवार होकर अपने काम पर जा रहा था। संत निश्चल सिंह स्कूल के सामने ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मृतक मूल रूप से उत्तराखंड के गढ़वाल का रहने वाला था और लंबे समय से यमुनानगर में रहकर बरकत ढाबे पर कारीगर का काम करता था। रोजाना की तरह गुरुवार सुबह भी वह घर से तैयार होकर ढाबे पर जाने के लिए स्कूटी से निकला था। जैसे ही वह संत निश्चल सिंह स्कूल के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्राली ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी सहित वह बुजुर्ग ट्रॉली के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। वहीं, ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि स्कूल के पास अक्सर भारी वाहन तेज रफ्तार में निकलते हैं, जिससे हादसे की संभावना बनी रहती है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस सड़क पर स्पीड ब्रेकर और सख्त यातायात व्यवस्था की जाए ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है, जिसके बाद घर में मातम का माहौल है। कारीगर की अचानक मौत से न सिर्फ उसका परिवार, बल्कि उसके साथ काम करने वाले साथी भी गहरे सदमे में हैंII #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button