भिवानी के भीम स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल हुई आयोजित।।
भिवानी के भीम स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल हुई आयोजित।।


भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):- स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुलड्रैस रिहर्सल भीम स्टेडियम में आयोजित की गई। फुलड्रैस रिहर्सल में डीसी साहिल गुप्ता पहुंचे। फुलड्रैस रिहर्सल के दौरान परेड की टुकडिय़ों द्वारा मार्च पास्ट किया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए मंच के सामने से गुजरी। विभिन्न स्कूलों द्वारा भारत की संस्कृति को दर्शाते हुए देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुती दी जाएगी।
डीसी साहिल गुप्ता ने कहा कि आज फाइनल रिहर्सल की गई है। जिसमें 6 सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रही और मार्च पास्ट की टुकड़ियां हैं। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में 6 टीमों की सांस्कृतिक प्रस्तुति होगी और 8 टुकड़ियां परेड में शामिल होंगी। स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद किरण चौधरी रहेगी। निर्देश दिए हैं कि बच्चों को समय पर रिफ्रेशमेंट मिले। साथ ही बच्चे समय से कार्यक्रम में पहुंचे। बच्चे कार्यक्रम के बाद समय से निकल पाएं। फाइनल रिहर्सल में सभी का टाइम नोट किया है। रिहर्सल के बाद जो कमियां मिली, उनको भी ठीक करने की व्यस्था है। चाहे लाइन सीधी रहना हो या मार्च पास्ट में कदमताल मिले। इसको लेकर निर्देश दिए गए हैं। भिवानी के एसपी मनबीर सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। वहीं जिलेभर में पुलिस द्वारा नाकाबंदी की गई है। ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना ना घटे। वहीं स्वतंत्रता दिवस पर परेड में पुलिस के जवान भी फाइनल रिहर्सल में शामिल हुए।
भिवानी के भीम स्टेडियम में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में राज्यसभा सांसद किरण चौधरी मुख्य अतिथि होंगी। वे राष्ट्रगान की धुन के साथ ध्वजारोहण करेंगी। वहीं लोहारु में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ, सिवानी समारोह में बवानीखेड़ा के विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि तथा तोशाम में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में तोशाम के एसडीएम रवि मीणा मुख्य अतिथि होंगे तथा ध्वजारोहण करेंगे।। #newstodayhry @newstodayhry



