माता हरकी देवी कॉलेज की पायल ने विश्वविद्यालय में टॉप किया, हासिल किए 93.6% अंक II
माता हरकी देवी कॉलेज की पायल ने विश्वविद्यालय में टॉप किया, हासिल किए 93.6% अंक II


कालांवाली-(पवन शर्मा):- माता हरकी देवी महिला महाविद्यालय ओढ़ा की मेधावी छात्रा पायल पुत्री राकेश कुमार निवासी पीरखेड़ा ने चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय सिरसा की बी.ए. छठे सेमेस्टर सत्र 2024-25 की परीक्षा में 93.6% अंक अर्जित कर विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। छात्रा की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय परिसर में एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. कुलदीप कौर ने पायल को सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं, प्राध्यापकों और स्टाफ ने पायल की इस सफलता पर तालियों के साथ उत्साहपूर्वक बधाई दी। डॉ. कुलदीप कौर मैनेजिंग डायरेक्टर ने कहा कि माता हरकी देवी ग्रुप का उद्देश्य छात्राओं में प्रतिभा को निखार कर उन्हें आत्मनिर्भर और सक्षम बनाना है। पायल की यह उपलब्धि न केवल उसकी मेहनत का परिणाम है, बल्कि यह पूरे संस्थान के लिए गौरव की बात है। हम उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं। माता हरकी देवी ग्रुप निरंतर शैक्षणिक उत्कृष्टता और सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत है जिससे छात्राएं अपने परिवार, समाज और देश का नाम रोशन कर सकें।। #newstodayhry @newstodayhry



