PUNJAB
Trending

सेवा संकल्प अभियान के तहत डबवाली पुलिस ने रक्तदान शिविर लगाकर दिया मानवता का संदेश।।

सेवा संकल्प अभियान के तहत डबवाली पुलिस ने रक्तदान शिविर लगाकर दिया मानवता का संदेश।।

डबवाली-(पंकज गुदारा ):- सेवा ही संकल्प और मानवता ही सबसे बड़ा धर्म के संदेश के साथ शुक्रवार को नागरिक अस्पताल मंडी डबवाली में डबवाली पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर, IPS के कुशल निर्देशन में आयोजित इस शिविर में पुलिस कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया, वहीं आमजन ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। शिविर में कुल 21 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस पहल ने जरूरतमंदों की मदद करने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का प्रेरणादायक संदेश दिया ।

रक्तदान की एक पहल, किसी के जीवन की नई उम्मीद

पुलिस प्रवक्ता उप निरीक्षक आनन्द कुमार ने बताया कि रक्तदान जरूरतमंद मरीजों की सहायता करने का ऐसा मानवीय प्रयास है, जिसमें लोगों की भागीदारी किसी के लिए जीवन की उम्मीद बन सकती है। शिविर के माध्यम से स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समाज में सेवा एवं सहयोग की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया गया। पुलिस कर्मचारियों के साथ आमजन की सहभागिता ने यह संदेश दिया कि जब समाज के सभी वर्ग मिलकर आगे आते हैं, तो जनकल्याण के प्रयास और अधिक प्रभावी बनते हैं।

नशे से दूरी, खेलों से दोस्ती—युवाओं से समाज हित के कार्यों की अपील

पुलिस प्रवक्ता ने युवाओं से अपील की कि वे नशे से दूर रहकर खेलों, शिक्षा और रचनात्मक गतिविधियों को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। युवा शक्ति समाज की सबसे बड़ी ताकत है और इस शक्ति का सही दिशा में उपयोग स्वस्थ एवं सशक्त समाज के निर्माण में अहम भूमिका निभाता है। खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करते हैं, जबकि समाजसेवा उन्हें दूसरों की मदद करने और अपनी सामाजिक जिम्मेदारी समझने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि युवा रक्तदान जैसे जनकल्याणकारी कार्यों, खेल गतिविधियों और सामाजिक अभियानों में भाग लेकर समाज में सकारात्मक बदलाव के वाहक बन सकते हैं। डबवाली पुलिस का प्रयास है कि कानून व्यवस्था के साथ-साथ जनसहयोग से नशामुक्त, स्वस्थ और जागरूक समाज के निर्माण को भी गति मिले। इस अवसर पर कल्याण निरीक्षक भारत कुमार, सेना शाखा प्रभारी उप निरीक्षक प्रमोद कुमार, प्रवाचक पुलिस अधीक्षक एएसआई हरेंद्र सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मचारी व डॉ. दीपक, महिला चिकित्सक डॉ. दिपिका, अस्पताल स्टाफ तथा रक्तदाता उपस्थित रहे।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button