शिव कॉलोनी मारपीट व धमकी मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चौकी सूर्य नगर ने दो अलग-अलग मुकदमों में शामिल 5 आरोपियों को किया काबू।।
शिव कॉलोनी मारपीट व धमकी मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चौकी सूर्य नगर ने दो अलग-अलग मुकदमों में शामिल 5 आरोपियों को किया काबू।।

डबवाली-(पंकज गुदारा ):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन (IPS) के कुशल मार्गदर्शन व दिशा-निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी सूर्य नगर की टीम ने शिव कॉलोनी में हुई मारपीट, चोटें पहुंचाने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को जांच में शामिल कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई है। प्रभारी चौकी सूर्यनगर ने बताया कि शिव कालोनी निवासी मोहित अपने दोस्तों प्रियांशु उर्फ झिंगा व सूरज के साथ श्याम मंदिर शिव कॉलोनी के पास बैठा था। इसी दौरान रंजिश/बिना किसी वजह के बिट्टू, धोनी, भोलर, लाला, सावन, अंकित उर्फ बच्ची, निहाल, वंश उर्फ बच्ची, विष्णु व गनजीत आदि ने मिलकर डंडों, लात-घूसों से उन पर हमला कर दिया। इस हमले में मोहित की बाईं बाजू व दाहिनी टांग टूट गई (गंभीर चोटें) तथा उसके दोस्तों को भी चोटें आईं। घायल अवस्था में मोहित को लाइफलाइन अस्पताल हिसार दाखिल करवाया गया।
बयानों के आधार पर थाना में BNS की संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच अधिकारी ASI संदीप पुलिस चौकी सूर्य नगर की टीम ने मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों से जुड़े निम्नलिखित 05 मुख्य आरोपियों को जांच में शामिल किया है:
- नसीब निवासी हिसार)
- विशांत निवासी हिसार)
- गोपी
- वंश हिसार
- निहाल निवासी हिसार)
एसपी हिसार श्री सिद्धांत जैन का संदेश:जिला हिसार में गुंडागर्दी, अवैध हथियार/लाठी-डंडों के बल पर मारपीट करने वाले और कानून को हाथ में लेने वाले असमाजिक तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। युवाओं और नागरिकों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। पुलिस बाकी बचे अन्य नामजद आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजेगी।। #Newstodayhry @Newstodayhry



