Haryana
Trending

सोने की अंगूठी चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार चोरीशुदा माल व मोटरसाइकिल बरामद II

सोने की अंगूठी चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार चोरीशुदा माल व मोटरसाइकिल बरामद II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- जिला पुलिस सिरसा द्वारा सम्पति विरुध अपराधो की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना शहर सिरसा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सोने की अंगूठी चोरी करने वाले आरोपी संदीप कुमार पुत्र कृष्ण कुमार निवासी डबवाली रोड महाराजा प्लेस चरगढ़पट्टी सिरसा को गिरफ्तार कर लिया है। प्रबंधक थाना शहर सिरसा उप नि0संदीप कुमार ने बताया कि शिकायत कर्ता जोगेन्द्र आनंद पुत्र रमेश आनंद निवासी श्याम कालोनी सिरसा ने शिकायत दी थी कि 20. 09.2025  को उसकी ज्वैलर्स की दुकान पर एक नौजवान बुलेट मोटरसाइकिल पर आया। उसने लेडीज अंगूठी दिखाने की मांग की और मौका पाकर करीब 3.5 ग्राम वजनी सोने की अंगूठी चोरी करके बिना नम्बर की मोटरसाइकिल पर फरार हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना शहर सिरसा में उक्त अभियोग संख्या दर्ज कर तफ्तीश ASI जगपाल सिंह को सौंपी गई। पुलिस ने आरोपी संदीप कुमार पुत्र कृष्ण कुमार निवासी डबवाली रोड सिरसा को काबू कर लिया। आरोपी से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म  स्वीकार करते हुए चोरी की हुई अंगूठी बेचकर प्राप्त 10,000 रुपये  पेश किए। आरोपी से बरामद की गई नकदी व घटना में प्रयोग की गई बुलेट मोटरसाइकिल को कब्जा पुलिस में लिया गया। आरोपी  संदीप द्वारा खुलासा किया गया कि चोरी की गई सोने की अंगूठी उसने अन्य आरोपी को बेची है। पुलिस द्वारा अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है। आज आरोपी संदीप को माननीय अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेजा जायेगा II #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button