PUNJAB
Trending

संयुक्त किसान मोर्चा का एलान समराला मंडी में जुटेंगे लाखों किसान भूमि संघर्ष की जीत का उत्सव II

संयुक्त किसान मोर्चा का एलान समराला मंडी में जुटेंगे लाखों किसान भूमि संघर्ष की जीत का उत्सव II

समराला-(मुकेश कुमार):- संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक आज समराला मार्केट कमेटी में हुई, जहाँ सभी किसान संगठनों ने 24 अगस्त को समराला अनाज मंडी में एक बड़ा जमावड़ा करने की घोषणा की। इस अवसर पर किसान यूनियन बीकेयू राजेवाल के अध्यक्ष बलवीर सिंह राजेवाल ने कहा कि पंजाब सरकार की ज़मीन अधिग्रहण योजना के विरोध में किसानों द्वारा अपनी ज़मीन न देने के संघर्ष में गाँवों के किसानों और किसान संगठनों के संघर्ष की जीत हुई। जिसके तहत पंजाब सरकार को अपनी ज़मीन अधिग्रहण योजना वापस लेनी पड़ी। जिसकी खुशी में किसान यूनियन द्वारा एक बड़ा समागम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार भूमि अधिग्रहण योजना के तहत 65 हज़ार एकड़ से ज़्यादा ज़मीन अधिग्रहण करने वाली थी, जिसका गाँवों के किसानों ने विरोध किया था। किसान यूनियन ने भी किसानों का समर्थन किया था। जिसके चलते सरकार को यह योजना वापस लेनी पड़ी। 24 अगस्त को समराला की अनाज मंडी में संयुक्त किसान मोर्चा के बड़े समागम में एक लाख से ज़्यादा किसानों के पहुँचने की उम्मीद है। इस मौके पर किसान यूनियन और भी बड़ी घोषणाएँ करेगी।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button