Haryana
Trending

CM नायब सैनी ने इंटर कल्चर प्रोग्राम में की शिरकत, मोदी को बताया देश का गौरव II

CM नायब सैनी ने इंटर कल्चर प्रोग्राम में की शिरकत, मोदी को बताया देश का गौरव II

कुरुक्षत्र-(संगीत गीत ):- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी पहुंचे कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय,इंटर कल्चर यूथ प्रोग्राम में की शिरकत ,कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के दूसरे सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले प्रधानमंत्री।बीजेपी नेता के बेटे की हत्या के मामले पर बोलते हुए कहा जांच जारी दोषियों को मिलेगी सजा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी आज कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय पहुंचे जहां पर उन्होंने हरियाणा इंटर कल्चर कार्यक्रम में भाग लिया, देश के 20 राज्य और चार केंद्र प्रशासित राज्यों के कलाकारों के द्वारा दिए गए प्रस्तुतियां के सराहना की और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम देश की संस्कृति और कल्चर को संजोय रखने में महत्वपूर्व भूमिका निभाते है। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के दूसरे सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले व्यक्ति बन चुके है जो देश के ओर हमारे लिए गौरव की बात है इससे पता चलता है कि देश की जनता उन्हें कितना पसंद करती है। सफीदों में बीजेपी के नेता के बेटे की हत्या के मामले पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है और जो भी इस हत्या के पीछे शामिल होगा उसे सजा दी जाएगी।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button