Haryana
Trending

गोलियों की गूंज और व्यापारियों में डर योगेश शर्मा ने उठाई कानून-व्यवस्था पर आवाज II

गोलियों की गूंज और व्यापारियों में डर योगेश शर्मा ने उठाई कानून-व्यवस्था पर आवाज II

कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- कुरुक्षेत्र जननायक जनता पार्टी (जजपा) के थानेसर हलकाध्यक्ष नेता योगेश शर्मा और प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह खैहरा ने कुरुक्षेत्रा ल के सेक्टर 3 स्थित जजपा कार्यालय में पत्रकारवार्ता में कहा कि जब देश के गृहमंत्री कुरुक्षेत्र आए, तो यह जिले के लोगों की आवाज सरकार तक पहुंचाने का सबसे बड़ा अवसर था। लेकिन अफसोस की बात है कि आमजन की समस्याओं को लेकर अपनी बात रखने का मौका तक नहीं दिया गया। नेताओं ने कहा कि वे सिर्फ दो लोग ही गृहमंत्री को अपना दुख-दर्द सुनाने पहुंचे थे, परंतु वहां संवाद का अवसर ही नहीं मिला।

योगेश शर्मा ने कहा कि:-

हम अपने जिले की कानून व्यवस्था और बढ़ते अपराधों को लेकर गृहमंत्री से मिलना चाहते थे। आज आम व्यापारी तक भय के माहौल में जी रहा है। दुकान पर बैठा व्यक्ति भी डरता है कि कहीं शाम को उसे धमकी न मिल जाए। शहर में बड़ी गाड़ियों से उतरने वाले लोगों से जबरन पैसे वसूले जा रहे हैं। ऐसे अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

डॉ. जसविंदर सिंह खैहरा ने कहा कि:-

नशे का फैलता कारोबार, महिलाओं व बुजुर्गों पर अत्याचार और बढ़ती घटनाएं चिंता का विषय हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के तीन-तीन विधायकों के होने के बावजूद गृहमंत्री के आगमन के समय किसी ने जनता की आवाज नहीं उठाई। दोनों नेताओं ने कहा कि जननायक जनता पार्टी निरंतर जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि प्रदेश में कानून व्यवस्था सुधारने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं और व्यापारियों व आम नागरिकों को भयमुक्त वातावरण दिया जाए।

योगेश शर्मा ने आगे कहा कि:-

मुख्यमंत्री खुद कुरुक्षेत्र से विधायक हैं, फिर भी सीएम सिटी में रोजाना गोलियां चलने और अपराध बढ़ने की घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य प्रशासन को जगाना और सरकार को यह एहसास दिलाना है कि जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button